फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tax department sealed 39 properties, deposited Rs 15.95 lakh

Bareilly News: कर विभाग ने 39 संपत्तियां सील की, 15.95 लाख जमा कराए

Fri, 23 Jan 2026 03:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
Tax department sealed 39 properties, deposited Rs 15.95 lakh
बरेली। नगर निगम के कर विभाग ने बृहस्पतिवार को बकाया धनराशि जमा न करने पर 39 संपत्तियों को सील कर दिया। टीम ने कुल 15.95 लाख रुपये जमा कराए।
विज्ञापन

जोन-एक और जोन-दो में 12 संपत्तियों को सील किया गया है। इसमें स्वदेश कुमार, रामदाई, मंगली मन्नी, पुष्पा सिंह, शिव नारायण, रविकांत चड्डा, शफीक हुसैन, फरीद उल्ला खान, साबिर हुसैन, मधु सुदनलाल, ब्रजेश कुमार और महेंद्र नाथ भार्गव शामिल हैं। इनसे 6,79,787 रुपये मौके पर जमा कराए गए।

जोन-तीन और जोन-चार में 27 संपत्तियों को सील किया गया है। यहां 9,15,570 रुपये नगर निगम कोष में जमा कराए गए। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed