{"_id":"6261c3d002f4bd300a5f4098","slug":"taukeer-raza-criticise-akhilesh-yadav-bareilly-news-bly4822997140","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्तीफा देकर सड़कों पर उतरें सपा के मुस्लिम सांसद और विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्तीफा देकर सड़कों पर उतरें सपा के मुस्लिम सांसद और विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर खासतौर पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि सपा से जो भी विधायक जीते हैं, उन्हें मुसलमानों ने ही वोट देकर जिताया है। अखिलेश का इसमें कोई रोल नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा के मुस्लिम विधायक और सांसद अगर पार्टी के एजेंडे से बंधे हैं तो मुसलमानों की आवाज उठाने के लिए उन्हें इस्तीफा देकर सड़कों पर उतरना चाहिए।
तौकीर ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव आरएसएस, ईडी और सीबीआई के डर से खामोश हैं। मुसलमानों पर हो रहे जुल्म पर उनकी जुबान से हमदर्दी का एक शब्द नहीं निकल रहा है। इसलिए मुसलमानों को भी चाहिए कि वे समाजवादी पार्टी से दूरी बना लें। तौकीर ने कहा कि सभी सेक्युलर और मुस्लिम सांसदों-विधायकों के खामोश बैठकर तमाशा देखते रहने से मिल्लत का ही नहीं, देश का भी नुकसान होगा। इसलिए उन्हें सड़कों पर उतरना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने वालों के हौसले बुलंद हैं। धार्मिक जुलूसों में हथियार लहराने वाले अब अपने आकाओं के काबू से बाहर हो चुके हैं। छोटे-छोटे बच्चों को हथियार थमा दिए गए हैं। मस्जिदों में जबरन भगवा झंडे लहराए जा रहे हैं। मुस्लिम बहुल इलाकों में घुसकर भीड़ अभद्र नारे लगा रही है। इसके बावजूद सरकारें दंगाइयों पर कार्रवाई न करके उल्टे मुसलमानों पर फर्जी मुकदमे लिखवा रही हैं। मुसलमानों की संपत्ति और व्यापार पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। अगर कोई अपराधी है तो उसकी संपत्ति जब्त की जाए, बुलडोजर चलाने से तो राष्ट्र का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
अजान के मुद्दे पर तौकीर ने कहा कि हिंदुओं के लिए हनुमान चालीसा को बड़ा महत्व है। धार्मिक आस्था से हिंदुओं के हनुमान चालीसा को पाठ करने से किसी को कोई आपत्ति नही हो सकती लेकिन राजनीतिक मकसद और मुसलमानों को परेशान करने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ने में आस्था नहीं हो सकती। ऐसे लोग अपने धर्म का ही नुकसान कर रहे हैं। देश के साथ धर्म को बदनाम कर रहे हैं। दिल्ली के मुसलमानों को इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने केजरीवाल को वोट दिया। अब जब मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है तो केजरीवाल भी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। उन्हें पीड़ितों को मुआवजा देना चाहिए।
मुसलमानों पर जुल्म के मुद्दे पर आजम खां से बात करेंगे
मौलाना तौकीर ने कहा कि इस मुद्दे पर सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां सहित दूसरे मुस्लिम नेताओं से भी बात करेंगे ईद के बाद दिल्ली में उलमा, दानिश्वरों और दूसरी पार्टियों के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। इसमें रणनीति बनाकर आंदोलन की शुुरुआत की जाएगी। यदि केंद्र सरकार देश के हालात को संभाल लेती है तो आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
योगी की तरह केंद्र सरकार भी लगाए पाबंदियां
लाउडस्पीकर मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश की मौलाना तौकीर ने तारीफ की। कहा, लाउडस्पीकर की आवाज को परिसर के अंदर ही रखने, नए जुलूसों की अनुमति न देने और परंपरागत जुलूसों या कार्यक्रमों को आयोजकों के हलफनामे के साथ अनुमति देने का मुख्यमंत्री का फैसला जायज है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भी चाहिए किसी भी जुलूस में हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाए। जो लोग हथियार लेकर निकल रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।