फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tanker drivers called off their strike after assurances from the headquarters.

Bareilly News: हेडक्वाटर से आश्वासन के बाद टैंकर चालकों ने खत्म की हड़ताल

Thu, 28 May 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 28 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Tanker drivers called off their strike after assurances from the headquarters.
आंवला। रेलवे स्टेशन के पास स्थित बीपीसीएल के टैंकर चालकों की मंगलवार को छह घंटे चली हड़ताल का असर पहाड़ी इलाके के कई जिलों में देखने को मिला। वहां ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई। हालांकि देहरादून हेडक्वाटर से मिले आश्वासन के बाद मंगलवार दोपहर 3:00 बजे हड़ताल समाप्त हो गई। पेट्रोलियम टैंकर्स ड्राइवर्स एवं कंडेक्टर्स यूनियन प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि ईरान युद्ध के बाद से पंपों पर ईंधन की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में टैंकर चालकों को डिपो से डिलीवरी लेकर पहाड़ी इलाकों काठगोदाम, रानीखेत, नैनीताल, कुमांऊ मंडल, बागेश्वर आदि इलाकों में उसी दिन पहुंचानी पड़ती थी। चालकों को एक ही दिन में दोगुनी दूरी तय करनी पड़ रही थी। इसके अलावा टैंकरो में जीपीएस प्रणाली के तहत कंपनी के रूल्स एंड रेग्युलेशन का भी पालन करना पड़ता था। पिछले दिनों दातागंज में एचपीसीएल डिपो के कांड से सुरक्षा नियमों में सख्ती होने से अब डिपो 5:00 बजे बंद हो जाता है। टैंकरों को सप्लाई नहीं मिल पाती है। इससे चालक-परिचालक परेशान थे। उनमें रोष था क्योंकि उनको लगातार टैंकर चलाना पड़ रहा था। आराम करने का समय नहीं मिलता था। इन सभी मुद्दो को उठाते हुए मंगलवार को 100 से ज्यादा चालक व परिचालक हड़ताल पर बैठ गए। देहरादून स्थित मुख्यालय में तैनात प्रादेशिक प्रबंधक योगेश लोले ने पहले जैसी व्यवस्था के अनुसार कार्य करने का आश्वासन दिया तब हड़ताल समाप्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed