{"_id":"61cb6da800716e06b550e67b","slug":"talk-of-an-ongoing-alliance-with-bsp-if-not-then-asp-will-fight-alone-bareilly-news-bly470702987","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा से चल रही गठबंधन की बात, न हुआ तो अकेले लड़ेगी आसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा से चल रही गठबंधन की बात, न हुआ तो अकेले लड़ेगी आसपा
विज्ञापन
भीम आर्मी की मंडलीय समीक्षा बैठक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ बोले- अब मायावती का विकल्प हैं चंद्रशेखर
बरेली। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि उनकी पार्टी यदि किसी दल से गठबंधन न हुआ तो अकेले चुनाव लड़ेगी। इसका फैसला एक सप्ताह में हो जाएगा। पार्टी मुखिया एवं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन को लेकर बसपा प्रमुख मायावती से बात की थी, लेकिन अभी उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। आसपा सिर्फ उसी पार्टी से चुनावी गठजोड़ करेगी, जो बहुजन समाज के हित की बात करेगी।
सुनील चित्तौड़ यहां सिविल लाइंस के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मायावती के विकल्प के तौर पर आसपा के मुखिया चंद्रशेखर आजाद बहुजन समाज की आवाज उठा रहे हैं। उनके लिए लड़ रहे हैं। उन्हें न्याय दिला रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा नेता प्रदेश की जनता के प्रति ईमानदार नहीं है, यदि होते तो 2017 में सरकार बनने के बाद ही विकास कार्य शुरू करा देते। अब चुनाव से डेढ़ महीना पहले शिलान्यास, उद्घाटन करके जनता को गुमराह कर रहे हैं।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को परखा
इससे पूर्व आसपा की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष चित्तौड़ ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में मजबूती से जुटने पर जोर दिया। कहा, मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारी आपसी तालमेल बनाकर शीघ्र ही बूथ स्तर तक कमेटियां गठित कर लें। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में बहुजन समाज के लोग भाईचारा बनाकर संघर्ष के रास्ते पर निकल पड़े हैं। जरूरत है कि हम बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर और कांशीराम की विचारधारा को लेकर जनता के बीच जाएं। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी राजेंद्र सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष अमजद अली, मंडल प्रभारी संजीव सागर, जिलाध्यक्ष अच्छन अंसारी, महानगर अध्यक्ष आकाश मौर्य, राफिया शबनम, प्रदीप मौर्य, पिंटू सागर, राजकमल पाल, नियाज अहमद अंसारी, शफीक अंसारी आदि मौजूद रहे।