फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   TAC arrives to investigate irregularities in development works

Bareilly News: विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच करने पहुंची टीएसी

Sat, 29 Nov 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
TAC arrives to investigate irregularities in development works
आंवला। विकास कार्यों में अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत पर शुक्रवार को टीएसी की टीम ने पहुंचकर जांच की। जाते समय टीम ने दोबारा आकर जांच की कही है।
विज्ञापन

सितंबर महीने में सभासद सचिन गुप्ता, सूरजपाल मौर्य, अनुप्रिया मौर्य, रानी देवी व मोहल्ला गौसिया चौक निवासी विशंभर दयाल ने कमिश्नर से मिलकर 25 सूत्रीय शिकायतीपत्र सौंपा था, जिनमें विकास कार्यों की घटिया गुणवत्ता और शासकीय धनराशि के दुरुपयोग के आरोप लगाए। इसकी जांच के लिए गठित दो सदस्यीय टीम शनिवार को पालिका कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन

ईओ जितेंद्र कुमार व अन्य लोगाें से जरूरी पूछताछ के बाद शिकायतकर्ताओं के साथ पालिका के सामने रामनगर रोड स्थित निर्माण कराए गए नाले पर पहुंची और नाले के डिजाइन व दिशा को लेकर जेई से सवाल किए।रामनगर रोड पर लगाए गए लाइट के खंभों, मिर्जापुर मोहल्ले की सीसी रोड, कस्बे में लगाए गए वाटरकूलर, मोहब्बतगंज गौटिया में श्मशान भूमि पर कराए निर्माण कार्य की जांच की। यहां पर कमी मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ पर जांच संबंधी कई फाइलें नहीं कराई उपलब्ध
टीम के प्राविधिक परीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शिकायती बिदुंओं के केवल एक चौथाई की ही जांच हो सकी है। अभी अन्य बिदुओं की जांच के लिए टीम दोबारा आएगी। उन्होंने बताया कि ईओ द्वारा अभी तक जांच संबंधी कई फाइलें उपलब्ध नहीं कराई हैं। उनको उनसे फिर से मांगा गया है। इस दौरान विशंभर दयाल, सभासद पति जितेद्र कुमार, दिनेश मौर्य, सूरजपाल मौर्य, सचिन गुप्ता, ईओ जितेंद्र कुमार, जेई अजीम शाहनवाज, प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed