फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Synthetic colours in red chillies low quality fats mixed in curd and milk in Bareilly

Bareilly News: लाल मिर्च में सिंथेटिक रंग, दही-दूध में मिला रहे घटिया वसा, जांच में हुआ खुलासा

Wed, 19 Mar 2025 08:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Mar 2025 08:16 AM IST
सार

चंद रुपयों के लिए कुछ लोग दूध-दही समेत अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट कर रहे हैं। बीते दिनों खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे, जिनकी जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Synthetic colours in red chillies low quality fats mixed in curd and milk in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

बरेली में नववर्ष और मकर संक्रांति के दौरान लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में 60 फीसदी अधोमानक और असुरक्षित मिले। लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, दही, तेल, नमकीन समेत 19 नमूनों में सेहत के लिए घातक तत्व की मिलावट मिली है। 

विज्ञापन


खाद्य प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अधोमानक मिले खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के खिलाफ वाद दायर कराने की कवायद शुरू हो गई है। जबकि असुरक्षित खाद्य पदार्थ की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजकर कार्रवाई के लिए अनुमति मांगी गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के मुताबिक मार्च में अब तक 129 खाद्य पदार्थ के नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली है। इसमें 55 खाद्य पदार्थ मानकों पर खरे रहे। जबकि एक मिस ब्रांड, 55 अधोमानक, 19 असुरक्षित मिले हैं।
विज्ञापन


बताया कि पीलीभीत बाइपास दि बियर कैफे के हेमंत सिंह से लिए दही के नमूने में विजातीय वसा यानी ट्रांस फैट की मिलावट मिली। बारादरी स्थित दरबारे खास के मेराज इस्लाम से लाल मिर्च के नमूने में सिंथेटिक रंग की मिलावट मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विक्रेताओं के खाद्य पदार्थ मिले असुरक्षित
कालीबाड़ी के अनुज अग्रवाल के प्रतिष्ठान से लिया गया बेसन का नमूना असुरक्षित मिला है। क्रमवार रामपुर गार्डन के प्रशांत जायसवाल से मैदा, बहेड़ी के बुढि़या कॉलोनी के सुरेश अग्रवाल से नमकीन, सुभाषनगर बाजपेयी स्वीट कॉर्नर के गौरव से काजू बर्फी, नोनबाइ गली जामा मस्जिद के नसीर से काली मिर्च सेव नमकीन, सीबीगंज बंडिया के शकील से अरहर दाल, बिशारतगंज के फरीदी स्वीट हाउस से बूंदी, चंद्रभान किराना स्टोर से साबुत हल्दी, फरीदपुर के अमर सिंह से मिक्स मिल्क, परसाखेड़ा के आशिफ खान से धनिया पाउडर, सरकड़ा के कौशल से भैंस का दूध, फरीदपुर के सगीर अहमद से सरसों का तेल, फतेहगंज पश्चिमी के तसलीन लस्सी सेंटर से दही, मौला नगर के अशरफ अली से लाल मिर्च पाउडर का नमूना लिया था। जो जांच में मानकों पर खरा नहीं मिला। हानिकारक तत्व की मिलावट मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed