फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sweepers stopped working over people beating of garbage van driver in bareilly

Bareilly: कूड़ा वाहन के चालक को पीटने पर हंगामा, कर्मचारियों ने सड़क पर डाला कचरा, सफाई का काम ठप

Sat, 07 Oct 2023 12:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Oct 2023 12:08 PM IST
सार

बिहारीपुर में नगर निगम की कूड़ा उठाने गाड़ी लेकर जा रहे ड्राइवर और सफाई कर्मचारी को कुछ लोगों ने पीट दिया। इससे आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने वहीं पर कूड़ा डालकर सफाई का काम ठप कर दिया।

विज्ञापन
sweepers stopped working over people beating of garbage van driver in bareilly
कर्मचारियों ने दरगाह रोड पर डाला कचरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिहारीपुर में दरगाह रोड पर कूड़ा गाड़ी रास्ते से हटाने को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों को कार सवार लोगों ने जमकर पीटा। विरोध में सफाई कर्मचारियों ने सारी गाड़ियों का कूड़ा पलटकर रोड जाम कर दिया। जानलेवा हमला, सरकारी काम में बाधा, एससी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दूसरे पक्ष ने अफसरों को पत्र देकर कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


नगर निगम के सफाई कर्मचारी सुरेंद्र पाल ने कोतवाल धर्मेंद्र सिंह को तहरीर दी कि शनिवार सुबह वह और कर्मचारी शेर सिंह दरगाह आला हजरत मोड़ से कूड़ा उठा रहे थे। सर्वेश वाहन चला रहा था। एक कार आई जो मियां की बताई गई पर उसमें मियां नहीं थे। ड्राइव कर रहे शाहरुख ने सर्वेश से कूड़ा गाड़ी हटाने के लिए कहा। वह गाड़ी हटाने भी लगे पर शाहरुख ने सर्वेश को खींचकर पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: सद्दाम से निभाई दोस्ती... न खोली हिस्ट्रीशीट न लगाई चार्जशीट; किरकिरी के बाद अब बरेली पुलिस करेगी ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा। शाहरुख और उसके साथी दोनों कर्मचारियों को दरगाह की गली में खींचकर ले गए। शेर सिंह को जातिसूचक गालियां दीं, शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा निकालकर धमकाया और उसकी बट से पीटा। सुरेंद्र ने चेन लूटने का भी आरोप लगाया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली  गई।

सफाई कर्मचारी पर आग लगाने की धमकी देने का आरोप
दूसरे पक्ष की ओर से बिहारीपुर कुतुबख्वाजा निवासी शादरोज अली ने एसपी सिटी, सीओ आदि को पत्र दिया। बताया कि वह लोग कार से दरगाह आ रहे थे। रास्ते में सर्वेश कूड़े की गाड़ी लिए खड़ा था। गाड़ी हटाने को कहा तो वह गालीगलौज करने लगा और गाड़ी में रखा तमंचा निकाल लिया। फायर मिस होने पर उसने गाड़ी से डंडा निकाल लिया और पीटने लगे। इससे उन्हें काफी चोट आई है। सर्वेश आदि ने आगजनी की भी धमकी दी। उन्होंने इन लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
 

मौके पर फेंका कूड़ा, इंस्पेक्टर से भी नोकझोंक
सुबह घटनाक्रम के बाद सफाई कर्मियों ने उसी रोड पर कूड़े का अंबार लगा दिया जहां विवाद हुआ था। तब कोतवाली इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हुई। सफाई कर्मचारियों के नेता भी मौके पर आ गए। 

सफाई मजदूर यूनियन के महामंत्री राजेश कुमार ने बताया अभी बिहारीपुर में ही काम ठप है, जब तक कार के ड्राइवर व आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब शहर भर में हड़ताल की जाएगी। इंस्पेक्टर ने सफाईकर्मियों की नोकझोंक भी हुई। रिपोर्ट होने पर सफाईकर्मी मान गए।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सफाईकर्मियों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना सीओ प्रथम करेंगी। दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दी है, इसकी जांच करा ली जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed