फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swami Vivekananda's birth anniversary celebrated as National Youth Day

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

Wed, 12 Jan 2022 07:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda's birth anniversary celebrated as National Youth Day
शाहजहांपुर में स्वामी विवेका नंद की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाते एसपी कॉलेज के शिक्षक । सं - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती बुधवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। शैक्षिक संस्थानों में गोष्ठियां हुईं, जिनमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान शैक्षिक संस्थानों में गोष्ठियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एसएस कॉलेज में विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता व रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने मातृभूमि की निस्वार्थ सेवा को सच्ची सेवा बताया था। विशिष्ट वक्ता नलनीश चंद्र सिंह ने कहा कि विवेकानंद ने आध्यात्मिक और मानवतावादी दृष्टिकोण पैदा करने का प्रयास किया। प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार मानवतावादी और राष्ट्रीयता से ओतप्रोत हैं। इस दौरान डॉ. अनिल कुमार, मृदुल शुक्ला, हरचरण सिंह यादव, अमित कुमार यादव, अरविंद कुमार, सचिन कुमार, प्रेम सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी कॉलेज में हुई गोष्ठी
शाहजहांपुर। एसपी कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर गोष्ठी हुई। प्रधानाचार्य महेश चंद्र भास्कर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। जिन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। इतिहास प्रवक्ता राम सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल संत ही नहीं, एक महान देशभक्त, प्रखर वक्ता, विचारक, लेखक थे। वाणिज्य प्रवक्ता संजय कपूर ने कहा कि विवेकानंद रूढ़ियों के सख्त खिलाफ थे। इस मौके पर शिक्षक संजय अग्निहोत्री, ज्वाला प्रसाद, प्रेम सिंह, कमलेश कुमार, सुशील कुमार, बुधपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकृष्ण सेवाश्रम में मनाई गई विवेकानंद जयंती
शाहजहांपुर। रामकृष्ण सेवाश्रम की ओर से विवेकानंद विद्यापीठ में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। विद्यापीठ के सचिव डॉ. अमितेश अमित ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए जबरदस्त सतत प्रयत्न और जबरदस्त इच्छा शक्ति रखना चाहिए। शिक्षिका आकांक्षा भटनागर ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान शिक्षक अनुराग मिश्रा, अविनाश यादव, पूनम कुशवाहा, नेहा जयसवाल, शिखा मिश्रा, आकांक्षा भटनागर, खुशीराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विवेकानंद ने कायस्थ कुल को किया गौरवान्वित
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला महामंत्री पवन कुमार सक्सेना के आवास विवेकानंद जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष सरोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कायस्थ कुल में जन्म लेकर समस्त कायस्थ समाज को गौरवांवित किया। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर बालकृष्ण श्रीवास्तव, कृपाशंकर सक्सेना, अवनीश सक्सेना, रमेश सक्सेना, सुधांशु सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, राजू सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
युवा दिवस पर अलकमा का भाषण रहा सर्वश्रेष्ठ, विजेता पुरस्कृत
शाहजहांपुर। क्रीड़ा भारती की ओर से भाषण प्रतियोगिता कराई गई। सीनियर वर्ग में अलकमा प्रथम, नसरुद्दीन द्वितीय, आमिल तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में अनुष्का रस्तोगी ने पहला, स्तुति चित्रांश दूसरा, मनस्वी श्रीवास्तव तीसरा स्थान पाया। अर्चिता गुप्ता व अक्षरा सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि डॉ. स्वप्निल यादव व ओंकार मनीषी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अध्यक्ष पुनीत मनीषी, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी, ऐशान्या मनीषी, आयुष रस्तोगी, पलक सक्सेना, जैनब, सदमान, वैभव सक्सेना, प्रज्ञा आदि मौजूद रहीं। संवाद
एनवाईके ने गोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता कराई
शाहजहांपुर। नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गोष्ठी हुई। जिला युवा अधिकारी धिरंजन कुमार ने कहा कि विवेकानंद के विचारों को खुद को उतारने की जरूरत है। भावलखेड़ा के ताहवरगंज स्थित यूनिक कॉलेज में त्रिमासिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण का उद्घघाटन जिला युवा अधिकारी व जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) विनय कुमार सक्सेना ने किया। सिंधौली के कटौल स्थित स्वामी विवेकानंद बाल विद्या मंदिर में भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में राघव सिंह प्रथम, उदयराज सिंह द्वितीय, मोनू सिंह तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को विद्यालय प्रबंधक सत्यपाल सिंह, सेना के जवान सोनू सिंह ने पुरस्कृत किया। संवाद

सुविचार लेखन प्रतियोगिता में आराधना रहीं प्रथम
शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं के बीच ऑनलाइन सुविचार लेखन प्रतियोगिता हुई। युवा पीढ़ी के मार्गदर्शक स्वामी विवेकानंद पर प्रतिभागियों ने अपने विचार लिखे। आराधना प्रथम, स्वाति द्वितीय, मैविश तृतीय स्थान पर रहीं। प्राधानचार्या डॉ. कनक रानी ने छात्राओं का उत्सावर्धन किया और स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सारिका अग्रवाल, डॉ. अरुण कांत, डॉ. रजनी सिंह, डॉ. सुनीता जैसल, डॉ. रानू दुबे, अनुराधा आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed