फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suspects will be examined for control of infectious diseases

Bareilly News: संक्रामक रोगाें के नियंत्रण के लिए संदिग्धों की होगी जांच

Sun, 14 Jul 2024 06:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Suspects will be examined for control of infectious diseases
बरेली। बारिश के बाद जलजनित, मच्छरजनित रोगों के फैलने की आशंका है। चूहे-छछूंदर या अन्य पशुओं के काटने से लेप्टोस्पायरोसिस रोग भी हो सकता है। लिहाजा, संक्रामक रोगों नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले संदिग्ध मरीजों की सैंपलिंग कराई जाएगी। उनके रक्त के नमूने की जांच जिला अस्पताल की लैब में होगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास और जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. अब्बास के मुताबिक मच्छरजनित रोगों की निगरानी मलेरिया विभाग से होगी। लेप्टोस्पायरोसिस, स्क्रब टाइफस की सैंपलिंग और जांच कराने का जिम्मा वे खुद संभालेंगे। इसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। साथ ही उन्हें बीमारी के संदिग्ध लक्षण भी बताए गए हैं। ताकि कोई मरीज न छूटे।
विज्ञापन


संक्रामक रोगों के लक्षण
शुरुआती लक्षण तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, ठंड लगना, आंखों की लालिमा, अत्यधिक थकान होता है। लेप्टोस्पायरोसिस में इन लक्षणों के साथ रक्तस्राव, सीने में दर्द, हाथ-पैरों में सूजन होती है। यह दूषित भोजन-पानी से, संक्रमित से असुरक्षित यौन संबंध, गर्भावस्था, प्रसव या देखभाल के दौरान मां से बच्चे को होने की आशंका रहती है। समय पर इलाज न होने से जान जोखिम में पड़ सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed