फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Survey on three more routes in the city for operation of e-buses

Bareilly News: ई-बसों के संचालन के लिए शहर में तीन और रूटों पर सर्वे

Sun, 16 Nov 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Survey on three more routes in the city for operation of e-buses
बरेली। शीशगढ़ और शेरगढ़ रूट पर सोमवार से ई-बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। यहां से 13 बसों को हटाकर शहर के तीन रूटों पर लगाया जाएगा। शेष 12 बसों के संचालन के लिए तीन और रूटों का सर्वे किया गया है। दिसंबर तक बरेली-मनौना धाम ई-बस सेवा भी बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के तहत दो साल पहले शहर में 25 ई-बसोंं का संचालन शुरू किया गया था। घाटा होने पर इन बसों का संचालन बरेली-शीशगढ़, बरेली-शेरगढ़ और बरेली-मनौना धाम के बीच शुरू कर दिया गया। इस कारण शहरवासियों को इस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा था। 30 सितंबर को सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की बोर्ड बैठक में ई-बसों का संचालन शहर की सीमा में करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने सर्वे कर तीन ऐसे रूट तय किए, जिन पर बसों को पर्याप्त सवारियां मिलती रहें और घाटा न हो।
विज्ञापन

सर्वे के बाद शेरगढ़ और शीशगढ़ रूट पर चलने वाली 13 बसों के लिए शहर में तीन रूट और 60 स्टॉपेज तय कर दिए गए। इन रूटों पर सोमवार से बसों का संचालन किया जाएगा। बरेली-आंवला-मनौना धाम रूट पर भी 12 बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों का संचालन भी शहर में किया जाना है। इसके लिए सर्वे, रूट तय करने समेत अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमदनी का जरिया बन गया आंवला रूट
घाटे से उबरने के लिए ई-बसों का संचालन बरेली-फरीदपुर रूट पर शुरू किया गया था। इस रूट पर कई बड़े कॉलेज, यूनिवर्सिटी होने के कारण अच्छी संख्या में यात्री मिलते थे। बाद में बरेली-फरीदपुर रूट पर टोल प्लाजा शुरू हो गया। इस कारण ई-बसों का संचालन बंद कर दिया गया। शहर में संचालन शुरू किया गया तो फिर घाटा होने लगा। इसके बाद शीशगढ़, शेरगढ़ और मनौना धाम रूट पर सेवा शुरू की गई। शेरगढ़ व शीशगढ़ रूट पर 13 और मनौना धाम रूट पर 12 बसों का संचालन किया जा रहा है। आंवला रूट ई-बसों की कमाई का जरिया बना हुआ है। ऐसे में इस रूट की बसों को हटाने को लेकर माथापच्ची की जा रही है।
---
मोबाइल एप से मिलेंगी सभी जानकारियां
सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज जल्द ही अपना मोबाइल एप भी लॉन्च करेगा। इस एप के जरिये लोगों को बसों के रूट, समय सारिणी, किराया समेत सभी जानकारियां आसानी से मिल सकेंगी। एप के जरिये बसों में टिकट बुकिंग भी की जा सकेगी। प्रबंध निदेशक दीपक चौधरी ने बताया कि सोमवार से बसों का शहर में संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जनवरी 2026 से पहले मोबाइल एप लांच करने की तैयारी है। संवाद

--
तीन रूटों पर सोमवार से ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बरेली-आंवला-मनौना धाम रूट पर संचालित हो रहीं बसों को भी वहां से हटाकर शहर की सीमा में संचालित किया जाएगा। इसके लिए शहर में अन्य रूटों पर भी सर्वे किया जा रहा है।- मनीषा दीक्षित, प्रबंध संचालक, बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed