फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Survey of four lakh e-shram card holders started will get free ration

Free Ration Scheme: बरेली में चार लाख ई-श्रम कार्डधारकों का सर्वे शुरू, मुफ्त में मिलेगा राशन

Sat, 27 Jul 2024 07:46 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 27 Jul 2024 07:46 AM IST
सार

पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों को भी मुफ्त राशन मिलेगा। बरेली में ऐसे श्रमिकों को राशन कार्ड मुहैया कराने के लिए पूर्ति विभाग ने सत्यापन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Survey of four lakh e-shram card holders started will get free ration
निशुल्क राशन वितरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों को राशन कार्ड मुहैया कराने के लिए पूर्ति विभाग ने सत्यापन शुरू कराया है। राजस्व समेत नगर निगम, निकायों की टीमें प्रत्येक पंजीकरण का सर्वे कर रही हैं। सर्वे पूरा होने के बाद पात्रता की शर्तें पूरी करने वाले श्रमिकों का राशन कार्ड बनाया जाएगा।

विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह के मुताबिक, शासनादेश के तहत ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत प्रत्येक श्रमिक का राशन कार्ड बनाने के निर्देश हैं। निर्देशानुसार नगर निगम और निकायों के सफाईकर्मी, सुपरवाइजर, राजस्व विभाग के लेखपाल समेत अन्य विभागों के सहयोग से पोर्टल पर पंजीकृत चार लाख श्रमिकों का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन लोगों के भी कार्ड बनेंगे 
इसमें से कई श्रमिक ऐसे भी हैं, जिनका कार्ड पहले ही बन चुका है। उन्हें सर्वे में शामिल नहीं किया जाएगा। जो कार्डधारक नहीं हैं और वे पात्रता की शर्तें पूरी कर रहे हैं, उन लोगों के ही कार्ड बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सर्वे में कई विद्यार्थी भी पंजीकृत हैं। जो पढ़ाई के साथ कोई कार्य कर रहे हैं। लिहाजा, इनके कार्ड नहीं बनाए जा सकते। बता दें कि जिले में पात्र गृहस्थी के 6,89,343 कार्ड और 29,73,360 लाभार्थी हैं। अंत्योदय के 99,365 कार्ड और 3,03,658 लाभार्थी हैं।

29 जुलाई तक होगा राशन वितरण
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को जुलाई के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का सौ फीसदी वितरण न होने की स्थिति में तिथि में विस्तार किया गया है। अब 29 जुलाई तक खाद्यान्न का वितरण होगा, ताकि सभी लाभार्थियों को खाद्यान्न प्राप्त हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed