फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   pre-paid smart electricity meters will be installed in the bareilly city

UP News: सर्वे पूरा... इस शहर में लगेंगे 2.50 लाख प्री-पेड स्मार्ट मीटर, रिचार्ज पर मिलेगी बिजली

Sun, 28 Jul 2024 03:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 28 Jul 2024 03:54 PM IST
सार

बरेली में प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाने काम दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह रिचार्ज कराना होगा। मीटर से भी किसी तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं होगी। 

विज्ञापन
pre-paid smart electricity meters will be installed in the bareilly city
प्री-पेड स्मार्ट मीटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सर्वे पूरा हो गया है। दिवाली से पहले ये मीटर लगाने का काम शुरू हो जाएगा। इसकी जिम्मेदारी इंटेली स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को दी गई है। पहले चरण में शहर के चार खंडों में 2.50 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। दूसरे चरण में देहात क्षेत्र में मीटर बदलने का काम होगा। जिले में 4.50 लाख से ज्यादा मीटर लगने हैं। मीटर लगाने वाली कंपनी ही पांच साल तक रखरखाव करेगी। 

विज्ञापन


विद्युत निगम ने पहले शहर में शत प्रतिशत उपभोक्ताओं के यहां प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर काम शुरू किया था। बाद में तय किया गया कि पूरे जिले में प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। दो महीने पहले कार्यदायी संस्था ने इसके लिए सर्वे भी शुरू करा दिया। शहर के चार खंडों में सर्वे का काम पूरा हो चुका है और अब देहात क्षेत्र में सर्वे किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पहले चरण में शहर के चार खंडों में ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडरों के उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। लाइन लॉस वाले उपकेंद्र और फीडर चिह्नित कर लिए गए हैं। सिंगल फेस एक मीटर पर खर्च 800-900 रुपये आएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को कोई भुगतान नहीं करना होगा। सितंबर के पहले सप्ताह से मीटरों की आपूर्ति मिलने लगेगी। मीटर बदलने से पहले उपभोक्ता को पुराना बिल जमा करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में पहले से 57 हजार उपभोक्ताओं के यहां पोस्ट पेड स्मार्ट मीटर लगे हैं। इन मीटरों को हटाया जाएगा या नहीं इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि पहले उन उपभोक्ताओं के यहां प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे जिनके यहां सामान्य कंप्यूटराइज्ड मीटर लगे हुए हैं। पोस्टपेड मीटरों के संबंध में निर्णय बाद में लिया जाएगा। 

अब किया जा रहा फीडरों का ऑडिट
शहर में सर्वे के बाद अब फीडरों का ऑडिट किया जा रहा है। पहले उन फीडरों को चुना गया है जहां ज्यादा बिजली चोरी होती है। ऑडिट के जरिये पता लगाया जाएगा कि किस फीडर पर कितनी बिजली आपूर्ति की जा रही है और उसके अनुपात में कितनी बिलिंग हो रही है। शहर के चारों वितरण खंडों के 26 उपकेंद्रों के 52 फीडरों पर ऑडिट का काम चल रहा है। पहले इन्हीं फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। 

जितने रुपये का रिचार्ज उतनी खर्च कर सकेंगे बिजली
प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह रिचार्ज कराना होगा। मीटर से भी किसी तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं होगी। उपभोक्ता जितना रिचार्ज कराएंगे उतनी कीमत की ही बिजली खर्च कर सकेंगे। रिचार्ज खत्म होने से पहले उपभोक्ता को मोबाइल पर मेसेज भी मिलेगा। इससे बिजली चोरी रुकेगी। इसके साथ ही विद्युत निगम का वसूली का झंझट भी खत्म होगा।

मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने बताया कि जिले के शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं के यहां प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। शहर में सर्वे लगभग पूरा हो गया है। ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडरों का ऑडिट किया जा रहा है। मीटर लगाने का काम इंटेली स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को दिया गया है। दिवाली से पहले शहर में मीटर बदलने का काम शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed