फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Supply of 5 kg cylinders affected, many agencies out of stock

Bareilly News: पांच किलो के सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित, कई एजेसियाें पर स्टॉक नहीं

Tue, 07 Apr 2026 03:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Supply of 5 kg cylinders affected, many agencies out of stock
बरेली। लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की किल्लत के बीच किराये के कमरों, निजी छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों और प्रवासी मजदूरों के लिए पांच किलो के छोटे सिलिंडर की व्यवस्था भी परेशानी का सबब बन रही है। ज्यादातर गैस एजेंसियों पर इन सिलिंडरों का स्टॉक शून्य है। सोमवार को अमर उजाला की टीम ने एजेंसियों पर छोटे सिलिंडरों की उपलब्धता का जायजा लिया तो हकीकत पता चली।
विज्ञापन

नैनीताल रोड स्थित गोयल गैस एजेंसी के संचालक एसके गोयल के मुताबिक, पांच किलो के सिलिंडर की आपूर्ति काफी समय से नहीं हुई। पहले इनकी मांग नहीं थी, इसलिए इसे मंगाया ही नहीं। अब लोग लेने के लिए संपर्क कर रहे हैं, पर उपलब्धता ही नहीं है। पेट्रोलियम कंपनी से पूछताछ की गई तो उन्हाेंने इसपर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बताया कि नया स्टाॅक आने पर ही सिलिंडर मुहैया कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन

सेनानी गैस सर्विस के संचालक सूबेदार मेजर एससी गुप्ता ने भी छोटे सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने की बात कही। हालांकि, गोदाम पर एक-दो सिलिंडर होने की संभावना जताई। बताया कि घरेलू सिलिंडर के सापेक्ष ज्यादा महंगे होने की वजह से इसकी मांग बेहद कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह सौ छोटे सिलिंडर उपलब्ध, कंपनी से जल्द आएगा स्टॉक
जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह के मुताबिक पांच किलो के छोटे सिलिंडरों की मांग में कमी से गैस एजेंसियों पर स्टॉक कम है। कंपनियों की ओर से जल्द छोटे सिलिंडरों का स्टॉक उपलब्ध कराया जाएगा। अनुमानित करीब छह सौ सिलिंडर अलग-अलग एजेंसियों पर उपलब्ध हैं। अगर किसी को जरूरत है तो वह आधार कार्ड और धरोहर राशि लेकर एजेंसी पर जाएं। सिलिंडर मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed