फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sugarcane slip betting stopped by showing two real brothers dead

Bareilly News: सगे दो भाइयों को मृत दर्शाकर गन्ने पर्ची का सट्टा किया बंद

Sat, 18 Nov 2023 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 18 Nov 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane slip betting stopped by showing two real brothers dead
फरीदपुर। गन्ना समिति के कर्मचारियों ने सगे दो भाइयों को मृत दर्शाकर उनकी गन्ना पर्ची का सट्टा बंद कर दिया। पीड़ित किसान ने फरीदपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव सारीपुर निवासी रनपाल व परमेश्वरी दो सगे भाई हैं। दोनों ने गन्ना की फसल की है। काफी समय से उनका गन्ना डालने के लिए पर्ची का सट्टा चल रहा था। इस बार गन्ने का सर्वे हुआ तो गन्ना समिति के कर्मचारियों ने दोनों भाइयों को मृत दर्शाकर उनका सट्टा बंद कर दिया। इसके बाद उनकी पर्ची आना बंद हो गई। किसान का गन्ना चीनी मिल में डालने को तैयार है। जब उनके पास पर्ची नहीं पहुंची तो उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी पर्ची का स्टेटस देखा। पता चला कि दोनों भाइयों को मृत दर्शाकर सट्टा बंद कर दिया है। किसानों ने शुक्रवार को फरीदपुर थाने जाकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और बताया कि वह जीवित हैं।
विज्ञापन


फरीदपुर गन्ना समिति के सचिव मणिकांत ने बताया कि दोनों किसानों का सट्टा तत्काल शुरू किया जाएगा। उस क्षेत्र का सर्वे करने वाले सुपरवाइजर के खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगेंगे। सर्वे करने वाले की रिपोर्ट पर ही सट्टा बंद व शुरू होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed