फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sucide by woman

अवसाद ग्रस्त महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Fri, 20 Aug 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
sucide by woman
बिथरी चैनपुर। नवदियाझादा में बृहस्पतिवार को बीमारी के चलते अवसाद में आकर महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उस वक्त घर में उसकी पांच साल की बेटी और उससे छोटे बेटे के अलावा कोई नहीं था। बेटी ने मां को पंखे से लटका देखा अपने पिता को वीडियो कॉल कर सूचना दी। जब तक पिता लौटकर घर आया तो महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ के रहने वाले शिवम वर्मा एक साल से अपनी मां, पत्नी बिजली (25) बेटी आराध्या (5) और बेटे के साथ बिथरी के नवदिया झादे पर किराए के मकान में रहते थे। वह ठेकेदारी करते थे। गुरुवार दोपहर वह अपनी मां को दवा दिलाने गए हुए थे। तभी उसकी पत्नी बिजली बेटी और बेटे को मोबाइल देकर दूसरे कमरे में चली गयी। वह पंखे के कुंडे में साड़ी का फंदा डालकर झूल गई। बेटी आराध्य ने कमरे में मां को लटका हुआ देखा तो पिता को बीडीओ काल कर मां को पंखे मे लटका हुआ दिखाया। यह देखकर वह तुरंत घर वापस आया। तब तक बिजली की मौत हो चुकी थी। शिवम ने बताया बिजली काफी समय से बीमार थी। डाक्टरों ने उसे अल्सर बताया था। इसी के कारण वह अवसाद में रहती थी। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया मायके वालों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed