फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three men misdeeds a woman in front of her eight year old son in Bareilly

Bareilly News: टोल प्लाजा के पास आठ वर्षीय बेटे के सामने महिला से तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Wed, 07 Feb 2024 03:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 07 Feb 2024 03:58 AM IST
सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोमवार रात टोल प्लाजा के पास महिला से तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के आठ वर्षीय बेटे के सामने वारदात की। 

विज्ञापन
Three men misdeeds a woman in front of her eight year old son in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की महिला के साथ फरीदपुर क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चाय-समोसे की दुकान चलाने वाला एक आरोपी फरार है।

विज्ञापन


सुभाषनगर निवासी महिला पति व आठ साल के बेटे के साथ सोमवार शाम फरीदपुर कोर्ट से तारीख लेकर लौट रही थी। टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे के किनारे झोपड़ी में संचालित चाय-समोसे की दुकान पर तीनों नाश्ता करने रुके। 
विज्ञापन


आरोप है कि सराय गौटिया निवासी दुकान संचालक भूरा, उसके साथी सतीश और रामआसरे ने महिला के पति को शराब पिलाई। इससे वह बेहोश होकर वहीं लेट गए। महिला व उसका बेटा भी उसी तखत पर लेट गए। रात 10:30 बजे तीनों आरोपियों ने बेटे के सामने ही महिला को दुकान के पीछे झाड़ियों में खींच ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पति को पीटा
बताते हैं कि महिला के बेटे ने पिता को जगाकर घटना के बारे में बताया। महिला के चीखने की आवाज के आधार पर पति झाड़ियों की तरफ गया और उसने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसे पीट दिया। वहां पहुंचे ट्रक चालकों ने महिला के पति को बचाया। आरोपी मौके से फरार हो गए। 

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर सतीश व रामआसरे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दुकान संचालक भूरा फरार हो गया। पुलिस ने भूरा के पिता व भाई को थाने में बैठा लिया है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed