{"_id":"66874a6acbce0a16860d9df6","slug":"subhash-nagar-drain-water-diverted-if-cleaning-is-not-done-then-officials-will-be-punished-bareilly-news-c-4-bly1015-433423-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सुभाषनगर नाले का पानी हुआ डायवर्ट, सफाई नहीं हुई तो नपेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सुभाषनगर नाले का पानी हुआ डायवर्ट, सफाई नहीं हुई तो नपेंगे अधिकारी
Fri, 05 Jul 2024 06:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुभाषनगर नाले के पानी को डायवर्ट कर दिया गया है। महापौर ने नाले का निरीक्षण कर वहां जलभराव होने पर निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
दरअसल, सुभाषनगर पुलिया पर जलभराव की समस्या काफी पुरानी है। इससे निजात के लिए अधिकारियों ने पुलिया को ऊंचा कर नाले के पानी को सुभाषनगर थाने और एक छोर को जंक्शन की ओर डायवर्ट करने के निर्देश दिए थे। दो-तीन दिनों से काम चल रहा था। डीएम और नगर आयुक्त ने भी निरीक्षण कर काम में तेजी लाने की चेतावनी दी थी, पर वह बेअसर साबित हुई। बृहस्पतिवार को निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ महापौर उमेश गौतम मौके पर पहुंचे तो एक घंटे में ही नाले के पानी को डायवर्ट कर दिया गया। महापौर ने नाले की सफाई जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश
नाथ कॉरिडोर के तहत सड़क बनाने का काम रुका हुआ है, पर कार्यदायी संस्था ने पांच-छह माह से सड़क पर ही निर्माण सामग्री डाल रखी है। महापौर के निर्देश पर उसे वहां से हटवाया गया। वहां लगे दो होर्डिंग को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
नाले का पानी डायवर्ट किया गया है। सफाई में बाधक बन रहे होर्डिंग को भी हटाने के लिए कहा गया है। नाथ कॉरिडोर की सड़क के निर्माण के लिए रखी गई निर्माण सामग्री को भी हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। - उमेश गौतम, महापौर