फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sub-inspector ran with Dak Kanwar than Kanwariya leg hurt in Bareilly

Sawan 2023: कांवड़िये के पैर में लगी चोट तो डाक कांवड़ लेकर दरोगा ने लगाई दौड़, नहीं टूटने दी आस्था की डोर

Mon, 21 Aug 2023 04:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Aug 2023 04:47 PM IST
सार

धनेटा कट पर दरोगा ने देखा कि एक कांवड़िये के पैर में चोट लग गई है और वह डाक कांवड़ लेकर दौड़ नहीं पा रहा है। इस पर दरोगा ने तुरंत डाक कांवड़ को थाम लिया। उन्होंने दूसरे कांवड़िये को डाक कांवड़ थमा दी। आस्था की डोर को टूटने नहीं दिया।  
 

विज्ञापन
sub-inspector ran with Dak Kanwar than Kanwariya leg hurt in Bareilly
डाक कांवड़ लेकर दरोगा ने लगाई दौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सावन का महीना इस बार 59 दिनों का है तो शिवभक्तों में उत्साह भी दोगुना है। सड़कों पर आस्था का रेला चल रहा है। कांवड़ियों के जत्थे धूमधाम गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस भी मुस्तैद है। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों में आस्था भाव भी दिखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन


बरेली में ऐसा ही दिल छू लेने वाला एक मामला सामने आया है। डाक कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़िये के पैर में चोट लग गई, ये देख ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने तुरंत डाक कांवड़ थामकर दौड़ लगा दी। दरोगा ने आस्था की डोर को टूटने नहीं दिया। डाक कांवड़ लेकर दौड़ते दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मौत का खेल: नाग पंचमी के मेले में गले में सांप डालकर करतब दिखा रहा था जुनैद, डसने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

डाक कांवड़ लेकर दौड़े दरोगा 

बताया जाता है कि फतेहगंज पश्चिमी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अर्जित कुमार की ड्यूटी रविवार को टोल प्लाजा के आगे धनेटा कट पर लगी थी। रात में डाक कांवड़ का जत्था भुता की ओर जा रहा था। दरोगा ने देखा कि एक कांवड़िये के पैर में चोट लग गई है और वह डाक कांवड़ लेकर दौड़ नहीं पा रहा है। इस पर दरोगा ने तुरंत डाक कांवड़ को थाम लिया। 



 

दरोगा अर्जित कुमार ने डाक कांवड़ लेकर जत्थे के दूसरे साथी को देने के लिए दौड़ लगा दी। सड़क पर चल रहे बाइक सवारों ने कांवड़ लेकर दौड़ते दरोगा का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरोगा की शिव भक्ति देख कांवड़िये हर-हर महादेव के जयकारे लगाने लगे। लोग भी दरोगा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

कांवड़ियों की सेवा में जुटी पुलिस, बांटे फल 

सावन के सातवें सोमवार को कछला गंगा घाट से जल लेकर सैकड़ों कांवड़िए लौटे। कांवड़ियों ने शहर के नाथ मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान पुलिस ड्यूटी के साथ भी कांवड़ियों की सेवा में लगी दिखा दी। रामगंगा चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने चौकी स्टाफ के साथ कांवड़ियों को फलों का वितरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed