फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sub-inspector molested daughter-in-law in Lakhimpur Kheri

यूपी: लखीमपुर खीरी में दरोगा ने किया पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म, महिला बोली-पति की मौत की हैवानियत

Fri, 28 May 2021 11:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 28 May 2021 11:05 AM IST
सार

महिला ने बताया कि दो मार्च की रात 11 बजे उसके दरोगा ससुर ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकाया, जिससे वह काफी भयभीत हो गई। 
 

विज्ञापन
Sub-inspector molested daughter-in-law in Lakhimpur Kheri
फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक महिला ने पति की मौत के बाद ससुर पर प्रताड़ित करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का ससुर पुलिस में दरोगा है।
विज्ञापन


पसगवां कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह शाहजहांपुर शहर के एक मोहल्ला निवासी दरोगा के पुत्र के साथ 30 जून 2020 को किया था। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति लिवर के रोग से पीड़ित था, जिसके चलते 18 फरवरी 2021 को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

 
20 फरवरी को उसकी सास ने कमरे की चाबी छीन ली और विरोध करने पर पीटकर जान से मारने की कोशिश की। महिला ने बताया कि दो मार्च की रात 11 बजे उसके दरोगा ससुर ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकाया, जिससे वह काफी भयभीत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने न्याय पाने के लिए डीएम, एसपी, कोतवाली पसगवां और महिला आयोग को पंजीकृत शिकायती पत्र भेजा है। महिला का आरोप है कि उसका ससुर दरोगा है, इस कारण न्याय नहीं मिल पा रहा है। 


पसगवां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि गंभीर अपराध का आरोप है। मामला शाहजहांपुर जिले का है। इस कारण जांच रिपोर्ट आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी शाहजहांपुर को भेजी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed