फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students participated in ambitious scholarship examination Disha

Bareilly News: दिशा परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी, पांच करोड़ तक की छात्रवृत्ति पाने का मौका

Fri, 09 Feb 2024 07:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 07:54 PM IST
सार

अमर उजाला की ओर से विद्यालयों और विद्यार्थियों से संपर्क के लिए महत्वाकांक्षी स्कॉलरशिप परीक्षा ‘दिशा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले चरण में 1000 से अधिक आईसीएसई और सीबीएसई विद्यालयों से जुड़ने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
Students participated in ambitious scholarship examination Disha
महत्वाकांक्षी स्कॉलरशिप परीक्षा दिशा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से विद्यालयों और विद्यार्थियों से संपर्क के लिए महत्वाकांक्षी स्कॉलरशिप परीक्षा ‘दिशा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले चरण में 1000 से अधिक आईसीएसई और सीबीएसई विद्यालयों से जुड़ने का लक्ष्य है। इसमें 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को शामिल कराया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिले के एक स्कूल में दिशा स्कॉलरशिप परीक्षा आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन


यह पहली बार है कि कोई मीडिया हाउस ऐसी परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इसमें चयनित विद्यार्थियों को पांच करोड़ रुपये तक की छात्रवृत्ति, पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर, 10 लैपटॉप, 50 स्मार्टफोन, 100 स्मार्टवॉच व अन्य इनाम दिए जाएंगे। अमर उजाला का दृष्टिकोण अगली पीढ़ी को एक उत्कृष्ट शिक्षण ढांचा प्रदान करके तैयार करना है, जो उन्हें विविधता भरी दुनिया में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार करे। 
विज्ञापन


यह परीक्षा छात्रों को उनके वर्तमान प्रतिस्पर्धा स्तरों को समझने और उनका मूल्यांकन करने मदद करेगी। कक्षा 10वीं से 12वीं तक के छात्र इस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए पात्र हैं। ओएमआर आधारित 40 मिनट की एमसीक्यू लिखित परीक्षा, तय विद्यालयों के परिसर में आयोजित की जा रही है। ‘दिशा’ स्कॉलरशिप प्रतियोगिता के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के सहयोगी संस्थान
पॉवर्ड बाई: गलगोटिया यूनिवर्सिटी व सफलता।
डिफेंस एकेडमी पार्टनर : सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी।
कोचिंग पार्टनर : विद्यापीठ फिजिक्सवाला।
प्लैटिनम पार्टनर : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून, पीएसआईटी कानपुर, श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ, सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ।
गोल्ड पार्टनर : केएल यूनिवर्सिटी, आईएफटीएम यूनिवर्सिटी मुरादाबाद, इंवर्टिस यूनिवर्सिटी बरेली, मंगलायतन यूनिवर्सिटी अलीगढ़, एसआरएम यूनिवर्सिटी सोनीपत, पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट हल्द्वानी, मदरहुड यूनिवर्सिटी रुड़की।
सिल्वर पार्टनर : नारायणा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कानपुर, आरपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस महेंद्रगढ़, श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी गजरौला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed