Video: नहाकर नहीं पहुंचे छात्र, प्रिंसिपल ने सभी को स्कूल में लगे पंपिंग सेट पर नहलाया; ठंड से ठिठुरे बच्चे
प्रिंसिपल द्वारा तानाशाही दिखाते हुए ठंड में छात्रों को कॉलेज में ही नलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के बाद लोग प्रिंसिपल की इस करतूत की जमकर निंदा कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बरेली स्थित फरीदपुर के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में नहा के नहीं पहुंचे छात्रों को प्रार्थना के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल ने छात्रों को स्कूल में ही नहाने की सजा सुना दी। सुबह-सुबह ठंड में प्रिंसिपल ने स्कूल के ही अंदर लगे पंपिंग सेट से हौद में पानी भर बच्चों को जबरन खड़ा करा दिया। बच्चों को ठिठुरते हुए उसमें नहाना पड़ा। ठंड में ठिठुर रहे बच्चों की प्रिंसिपल ने ही स्वयं वीडियो बनाई और दोबारा नहा के आने की हिदायत दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज के कुछ छात्र सोमवार को नहाकर कॉलेज नहीं पहुंचे। कॉलेज में प्रार्थना होने के दौरान प्रिंसिपल ने बच्चों को साफ सफाई के बारे में चेक किया तो उन्हें कुछ बच्चे बगैर नहाए हुए दिखे, जिससे वह नाराज हो गए और उन्होंने करीब पांच बच्चों को स्कूल में ही तत्काल नहाने का फरमान सुना दिया।
कॉलेज में लगे पंपिंग सेट चला कर वही प्रिंसिपल ने पांचो छात्रों को सोमवार सुबह करीब 10 बजे ठंड में नहलवा दिया। छात्रों को नहलाने के बाद उन्हें स्कूल ड्रेस पहनवाई और उसके बाद पांचो छात्रों को लाइन में खड़ा कर प्रिंसिपल ने वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने कहा कि दोबारा नहा कर आओगे, जिसमें बच्चे कहते दिख रहे हैं कि वह अब प्रतिदिन कॉलेज में नहा कर आएंगे।
प्रिंसिपल द्वारा तानाशाही दिखाते हुए ठंड में छात्रों को कॉलेज में ही नलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के बाद लोग प्रिंसिपल की इस करतूत की जमकर निंदा कर रहे हैं।
छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रणविजय सिंह यादव ने बताया कि स्कूल में छात्र कई दिन से नहा कर नहीं आ रहे थे। नियम पालन करने के लिए उन छात्रों को सोमवार को स्कूल में लगे पंपिंग सेट को चलकर नहलवाया गया और स्वयं उन्होंने ही वीडियो बनाकर अन्य लोगों को मोटिवेट करने के लिए ग्रुप पर शेयर किया था।