फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student burnt to death after being hit by a hanging line in Supercity

Bareilly News: सुपरसिटी में नीचे झूलती लाइन की चपेट में आकर छात्र झुलसा

Tue, 13 Aug 2024 03:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Student burnt to death after being hit by a hanging line in Supercity
बरेली। सुपरसिटी में सोमवार देर शाम दोस्तों के साथ खेलने निकला कक्षा आठ का छात्र झुलस गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने आनन-फानन में बिजली लाइन को ऊंचा करा दिया। बताते हैं कि छात्र जिस लाइन की चपेट में आया वह 11 केवी की थी।
विज्ञापन

बारादरी थाने के सुपरसिटी निवासी मृगेंद्र विक्रम सिंह का बेटा कुशाग्र सिंह (14) कक्षा आठ का छात्र है। सोमवार देर शाम सात बजे के बाद कुशाग्र अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर खेलने निकला था। एक गली के पास 11 केवी की लाइन काफी नीचे झूल रही थी। कुशाग्र इसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन

उसको तेज झटका लगा और दूर जाकर बेहोशी की हालत में गिर गया। कुशाग्र के दाहिने हाथ की उंगलियां और सिर के बाल झुलस गए। परिवार वालों ने आनन-फानन में कुशाग्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पिता का कहना है कि लाइन काफी नीचे झूल रही थी। हादसे के बाद विद्युत निगम के अधिकारियों ने लाइन को ऊंचा करा दिया। बेटे की कोई गलती नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बात करने के लिए जेई राहुल श्रीवास्तव को कई बार कॉल करने पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने इस प्रकार की किसी घटना की जानकारी होने से इन्कार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed