फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Struggle will continue for NPS, OPS, not in the interest of employees

Bareilly News: कर्मचारियों के हित में नहीं एनपीएस, ओपीएस के लिए जारी रहेगा संघर्ष

Fri, 06 Oct 2023 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 06 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Struggle will continue for NPS, OPS, not in the interest of employees
बरेली। एक अप्रैल 2004 से लागू हुई नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) को शिक्षक और कर्मचारी पसंद नहीं कर रहे हैं। वह इसे रद्द किए जाने की मांग पर अडिग हैं। इसको लेकर कर्मचारी और शिक्षक संगठन लगातार संघर्ष कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को शिक्षकों-कर्मचारियों ने बैठक में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली का मुद्दा उठाया। बोले- अब तक हुए आंदोलन में कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार पसीज नहीं रहे हैं। एनपीएस जनप्रतिनिधियों पर लागू नहीं है, जबरन इसे कर्मचारियों और शिक्षकों पर थोपा गया है। इसकी जगह ओपीएस लागू की जाए।
विज्ञापन

ओपीएस में ये खूबियां गिनाईं
- पेंशन के लिए कर्मचारियों के वेतन से कटौती नहीं।
- सुविधा के मुताबिक या अधिक जीपीएफ की सुविधा।
- सेवानिवृत्त होने पर जीपीएफ की राशि मिलना।
- सेवाकाल में जरूरत पर जीपीएफ से मदद।
- पेंशन में भत्ते के साथ एकमुश्त राशि मिलना।
- कर्मचारियों को ग्रेच्युटी की सुविधा।
एनपीएस की खामियां भी बताईं
- वेतन से प्रतिमाह 10 फीसदी की कटौती।
- मुद्रा बाजार में कर्मचारियों की राशि का निवेश।
- सेवानिवृत्ति के समय राशि का महज 60 फीसदी भुगतान।
- पेंशन की राशि बहुत कम होना।
- कार्यकाल के दौरान वेतन से कटौती का 25 फीसदी अंश महज तीन बार ही प्रयोग कर पाना।
बुढ़ापे की लाठी है ओपीएस
ओपीएस कर्मचारी के लिए बुढ़ापे की लाठी है। एनपीएस में सेवानिवृत्ति के समय हमें जो मिलेगा, वह भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं होगा। हम पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष करते रहेंगे। - अमित चौधरी, जिलाध्यक्ष, विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ
विज्ञापन

एनपीएस की खामियों की वजह से कर्मचारी इसका समर्थन करने को तैयार नहीं हैं। हाल ही में दिल्ली में आयोजित रैली में युवाओं ने साफ किया कि उन्हें एनपीएस से कोई सरोकार नहीं है। - रमीज अली, उपाध्यक्ष, यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

एनपीएस जनप्रतिनिधियों पर लागू नहीं होती। इसे कर्मचारियों पर जबरदस्ती थोपना तानाशाही है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक-कर्मचारी एकजुट हैं। - डॉ. अंचल अहेरी, कार्यवाहक अध्यक्ष, बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन
शिक्षक और कर्मचारी ओपीएस के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हम अपने हक के लिए लगातार लड़ते रहेंगे। एनपीएस हमारे हित में नहीं है। जिम्मेदारों को भी अब यह बात समझनी चाहिए। - भूप सिंह, जिलाध्यक्ष, ऑल टीचर्स इम्प्लाइज एसोसिएशन


---------

फोटो।



दिल्ली में बुलंद की पुरानी पेंशन बहाली की मांग
बरेली। विश्व शिक्षक दिवस पर बृहस्पतिवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने हिस्सा लिया और पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार के मुताबिक कार्यक्रम में एजुकेशनल इंटरनेशनल की अध्यक्ष सुजन होप गुड ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। जिले से मांडलिक मंत्री केसी पटेल, योगेश गंगवार, कमलेश आर्य, सतीश शर्मा, पुष्पराज गंगवार, मनोज गंगवार, तपन सिंह मौर्य, सर्वेश गंगवार, ललित गंगवार, धर्मेंद्र वर्मा, अनिल कुमार, मोर किशोर मौर्य, हृदयेश चौहान, संतोष सिंह आदि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed