फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Street lights installed on kutubKhana bridge in Bareilly

Bareilly News: कुतुबखाना पुल पर लगने लगीं स्ट्रीट लाइटें, दो दिन में शुरू होगा डामर रोड का निर्माण

Thu, 15 Feb 2024 11:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Feb 2024 11:53 AM IST
सार

बरेली के कुतुबखाना फ्लाईओवर पर जल्द ही यातायात शुरू हो सकता है। पुल की सभी स्लैब पक चुकी हैं। स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का काम भी शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Street lights installed on kutubKhana bridge in Bareilly
स्ट्रीट लाइट लगाता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कुतुबखाना पुल की सभी स्लैब पक चुकी हैं। स्लैब के नीचे से निर्माण सामग्री हटाकर रास्ता साफ किया जा रहा है। पुल के दोनों ओर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। दिन का तापमान भी बढ़ चुका है। दो दिन में पुल पर डामर रोड डालने का काम शुरू होगा जो 29 फरवरी से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


कुतुबखाना पुल का निर्माण दो सितंबर 2022 को शुरू हुआ था। 31 दिसंबर 2023 तक निर्माण पूरा होना था। देरी और हादसों से जूझते हुए अब जाकर निर्माण पूरा होने को है। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार गुप्ता ने कार्यदायी संस्था मंटेना इंफ्रासोल को तय अवधि में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुधवार को पुल का निरीक्षण किया। बताया कि अधिकतम काम पूरा हो चुका है। स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। पुल का काम 29 फरवरी तक पूरा करने की तैयारी है।

विज्ञापन

निगम के जिम्मे होंगी स्ट्रीट लाइटें 
कुतुबखाना पुल लोक निर्माण विभाग को सौंपा जाएगा, लेकिन स्ट्रीट लाइटों की जिम्मेदारी नगर निगम संभालेगा। पुल के निर्माण के बाद सेतु निगम हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कराएगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। पुल की 1.3 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड में 750 मीटर सर्विस रोड बन चुकी है। इसके अवशेष भाग का निर्माण 10 दिन में करने की तैयारी है। स्ट्रीट लाइटों के खंभे भी लग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed