{"_id":"673c2ea21967a9cac9067f0d","slug":"street-dog-attacked-five-year-old-child-in-bareilly-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आवारा कुत्ते ने पांच साल के बच्चे पर किया हमला, कई जगह नोचा, आंख के पास हुआ गहरा घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आवारा कुत्ते ने पांच साल के बच्चे पर किया हमला, कई जगह नोचा, आंख के पास हुआ गहरा घाव
Tue, 19 Nov 2024 11:56 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:56 AM IST
सार
बरेली में शहर से लेकर देहात तक आवारा कुत्तों का आतंक है। आए दिन हमले की घटना सामने आ रही हैं। हाफिजगंज क्षेत्र के गांव धर्मपुर में आवारा कुत्ते ने हमलाकर पांच साल के बच्चे को घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में आवारा कुत्तों के हमले की घटना फिर सामने आई है। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी बलवीर सिंह के पांच वर्षीय पुत्र हार्दिक पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। उसके चेहरे व शरीर पर कई जगह नोच लिया। आंख के पास गहरा घाव हो गया है। परिजनों ने घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मां शीला ने बताया कि सोमवार शाम उनका बेटा हार्दिक घर के बाहर खेल रहा था। अचानक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। इससे आंख और शरीर में अन्य जगह घाव हो गए। हार्दिक जब चीखा चिल्लाया तो परिवार के लोगों ने कुत्ते को भगाया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
शहर में 55 हजार आवारा कुत्ते
जिले से शहर से लेकर देहात तक आवारा कुत्तों का आतंक है। इससे पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। शहर में 55 हजार आवारा कुत्ते हैं। इनके आतंक का आलम यह है कि रोजाना करीब 300 लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने अस्पताल पहुंच रहे हैं। छह साल में सिर्फ आठ हजार कुत्ते ही पकड़े जा सके हैं। फिलहाल, सात माह से कुत्तों को पकड़ने के लिए टेंडर की योजना बनाई जा रही है। अब तक टेंडर नहीं हो सका है।
वर्ष 2023 में एआरवी के आंकड़े
माह - रैबीज टीकाकरण
जून - 6931
जुलाई - 6008
अगस्त - 4625
सितंबर - 6412
अक्तूबर - 6017
नवंबर - 7029
दिसंबर - 8972
जिले से शहर से लेकर देहात तक आवारा कुत्तों का आतंक है। इससे पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। शहर में 55 हजार आवारा कुत्ते हैं। इनके आतंक का आलम यह है कि रोजाना करीब 300 लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने अस्पताल पहुंच रहे हैं। छह साल में सिर्फ आठ हजार कुत्ते ही पकड़े जा सके हैं। फिलहाल, सात माह से कुत्तों को पकड़ने के लिए टेंडर की योजना बनाई जा रही है। अब तक टेंडर नहीं हो सका है।
वर्ष 2023 में एआरवी के आंकड़े
माह - रैबीज टीकाकरण
जून - 6931
जुलाई - 6008
अगस्त - 4625
सितंबर - 6412
अक्तूबर - 6017
नवंबर - 7029
दिसंबर - 8972