{"_id":"6a305b419cb4a4fd1b0f0389","slug":"storm-and-rain-knock-out-power-supply-bareilly-news-c-4-bly1053-906154-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आंधी-बारिश ने गुल की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आंधी-बारिश ने गुल की बिजली
Tue, 16 Jun 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में सोमवार शाम आई आंधी-बारिश ने बिजली आपूर्ति का फ्यूज भी उड़ा दिया। मौसम बिगड़ने पर विद्युत निगम ने एहतियातन सभी उपकेंद्रों को बंद कर दिया गया। करीब घंटेभर बाद 24 उपकेंद्रों से जुड़े ज्यादातर हिस्साें में तो आपूर्ति बहाल हो गई, मगर इज्जतनगर, सन सिटी व महानगर उपकेंद्रों को चार घंटे बाद भी चालू नहीं किया जा सका। इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हुई।
बारिश थमने के बाद शाम 6:30 बजे से सभी उपकेंद्रों को बारी-बारी से चालू किया जाता रहा। सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय, तृतीय, सदर कैंट, मिशन कंपाउंड, कुतुबखाना, रामपुर बाग, सीबीगंज, किला, परसाखेड़ा, सुभाषनगर प्रथम व द्वितीय, मढ़ीनाथ उपकेंद्र चालू हो गए। लोहिया विहार, कोहाड़ापीर, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर, शहदाना, डेलापीर, हरूनगला, पवन विहार, रामगंगा नगर, दुर्गानगर, जगतपुर उपकेंद्रों को भी चालू कर किया गया।
कोई उपकेंद्र एक घंटे तो कई दो घंटे बाद भी चालू हो सके। इज्जतनगर, सन सिटी व महानगर उपकेंद्र को 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने की वजह से चालू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
वर्जन :
आंधी-बारिश के दौरान सुरक्षा कारणों से आपूर्ति रोकी गई थी। 24 उपकेंद्रों को चालू कर दिया गया। फॉल्ट की मरम्मत की जा रही है। शेष तीन भी जल्द चालू हो जाएंगे। - राजवीर सिंह, अधिशासी अभियंता, 33 केवी वर्टिकल