फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stone pelting in protest against putting hut on Holika

Bareilly News: झोंपड़ी होलिका पर डालने के विरोध में पथराव

Fri, 14 Mar 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 14 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting in protest against putting hut on Holika
गुलड़िया। डालचंद गौटिया में खेत पर डाली गई झोंपड़ी को शिखा -झाऊ नगला के युवकों ने होलिका पर डाल दिया। इससे गुस्साए लोगों ने गांव में घुसकर एक घर पर पथराव कर दिया। पुलिस भी पहुंच गई। पथराव के बाद दोनों गांवों में तनाव है।
विज्ञापन

शिखा -झाऊ नगला गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों ने होलिका के लिए ईंधन इकट्ठा करने के दौरान डालचंद गौटिया में नेपाल के खेत पर डाली गई झोंपड़ी को होलिका पर डाल दिया। घटना से गुस्साए डालचंद गौटिया के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सुबह के समय शिखा -झाऊ नगला के अरुण की पिटाई लगा दी।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्ष दोपहर में चौकी बड़गांव पहुंचे। यहां बातचीत के बाद समझौता हो गया। इसके बाद रात करीब आठ बजे बजे डालचंद गौटिया के कई युवक बाइकों से शिखा -झाऊ नगला गांव पहुंच गए। उनके हाथों में कांता, भाला, लाठी-डंडे थे। आरोपियों ने राजेश ठाकुर के मकान पर पथराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय घर में कोई पुरुष नहीं था। महिलाओं ने विरोध करना चाहा तो दबंगों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। राजेश ने थाने में आरोपियों के खिलाफ ताहिर दिए। थाना अध्यक्ष रामरतन सिंह ने बताया है कि गांव में झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस को मौके पर भेजा गया है।

--
नशे में होलिका में आग लगाई



मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव नथपुरा में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने जलती हुई बीड़ी होलिका पर फेंककर आग लगा दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे आग बुझवाई। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के साथ ही यहां ईंधन रखवाया गया। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed