{"_id":"5fa814e88ebc3e9be6020abe","slug":"stone-merchant-car-collides-with-tree-three-including-two-children-killed-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीतः पत्थर व्यापारी की कार पेड़ से टकराई, दो बच्चों समेत तीन की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीतः पत्थर व्यापारी की कार पेड़ से टकराई, दो बच्चों समेत तीन की मौत, चार घायल
Sun, 08 Nov 2020 09:25 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 08 Nov 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा के पास चिकित्सक दोस्त की पार्टी में शामिल होकर लौट रहे नामचीन पत्थर व्यापारी की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर होने पर दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा अचानक सामने आए ट्रक से कार को बचाने के प्रयास में हुआ।
विज्ञापन
सुरभि कॉलोनी निवासी पत्थर व्यापारी वैभव अग्रवाल (40) शनिवार रात पत्नी प्रियंका अग्रवाल (35), बेटा इतांत (15), बेटी इशनी (11) के साथ गांधी स्टेडियम रोड चिकित्सक दोस्त की पार्टी में शामिल होने गए थे। देर रात तक पार्टी चली। फिर सभी कार में सवार होकर घर के लिए निकले। वापसी में पार्टी में मौजूद अशोक कॉलोनी के निवासी कारोबारी गौरव कोहली (35), उनकी पत्नी मोना कोहली (32), बेटी कनिषा (8), बेटा अमृतांश (5) को भी कार में बैठा लिया। रात साढ़े 12 बजे अशोक कॉलोनी पहुंचे तो वहां का मुख्य गेट बंद मिला। इसके बाद सभी कार लेकर हाईवे की तरफ चक्कर लगाने निकल गए।
विज्ञापन
टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा के कुछ दूर पहुंचते ही सामने ट्रक आने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को कार से निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्रियंका अग्रवाल, बेटी वर्षीय इशनी अग्रवाल और गौरव कोहली की आठ वर्षीय बेटी कनिषा को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज दिया गया।
विज्ञापन
घायल मोना की हालत नाजुक होने पर उच्च सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें दिल्ली ले गए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।