फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stomach infection... OPD of diarrhea patients increased by 30 percent

Bareilly News: पेट में संक्रमण...डायरिया के मरीजों की 30 प्रतिशत बढ़ी ओपीडी

Tue, 23 Apr 2024 05:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 23 Apr 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Stomach infection... OPD of diarrhea patients increased by 30 percent
शाहजहांपुर। शादी समारोह में अधिक मसाले और खुले में बने खाने से शरीर में बैक्टीरिया पहुंचने से लोगों को पेट संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में आने वाले मरीजों में डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के बावजूद लोग पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शादी समारोह में खुले में खाना बनने की वजह से धूल-मिट्टी के साथ बैक्टीरिया भी पेट के अंदर पहुंच रहा है। इसके चलते लोग संक्रमण और डायरिया की चपेट में आने लगे हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मेडिसिन विभाग में 416 मरीजाें ने डॉक्टर को दिखाया। इसमें 30 प्रतिशत लोग डायरिया से पीड़ित थे। उन्हें उल्टी-दस्त के साथ बुखार की समस्या थी। इसी तरह पेट में दर्द, एसिड बनने आदि की समस्या लेकर भी मरीज पहुंचे। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ.सलीम अहमद बताते हैं कि लू चलने से उड़ने वाली धूल के साथ बैक्टीरिया शरीर के अंदर जाने से काफी नुकसान करते हैं। वहीं बरातों में बनने वाले खाने में तेल-मसाला ज्यादा पड़ने से पेट में दिक्कत आती है। गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
1284 मरीजों ने बनवाए नए पर्चे
-रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को ओपीडी खुलने पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। 1284 मरीजों ने नए पर्चे बनवाएं। पुराने पर्चों पर भी मरीजों ने डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा ली।
----------
इन बातों का रखें ध्यान
-रोजाना चार से पांच लीटर पानी को पीएं।
-शादी में मसालेदार चीजों को खाने से बचे।
-फल, सलाद, दही, रायता, दाल और चपाती खाएं।
-कटे फल, खुले में बिकने वाली सामग्री खाने से बचें।
-धूप में जाते समय छाते का उपयोग करें, पानी की बोतल साथ रखें।
-खाली पेट कार्य नहीं करें, शाम को हल्का ही खाना खाएं।
-छाछ, शिकंजी, नारियल पानी, नींबू पानी खूब पीएं।
-तरबूजा, खरबूजा, संतरा, अंगूर, खीरा, ककड़ी आदि खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed