फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stay the admission race Ready, fill the form from 19

एडमिशन की दौड़ को रहें तैयार, 19 से भरेंगे फार्म 

Sat, 17 Jun 2017 01:10 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 17 Jun 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Stay the admission race Ready, fill the form from 19
डेमो - फोटो : demo pic
बारहवीं पास कर चुके हैं, स्नातक में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे हैं तो कमर कस लीजिए, 19 जून से एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय अपने सभी कॉलेजों में प्रवेश के लिए केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। छात्र विवि की वेबसाइट पर 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 
विज्ञापन

स्नातक के साथ परास्नातक के भी आवेदन शुरू हो जाएंगे। फार्म की फीस सौ रुपये निर्धारित की गई है। छात्रों को सात कॉलेजों का विकल्प चुनने का मौका मिलेगा। इसमें चाहें वो राजकीय या अनुदानित कॉलेज चुने या फिर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज। मेरिट से ही छात्र को कॉलेज आवंटित होगा। आवेदन प्रक्रिया के लिए विवि ने एक कमेटी भी बना दी है। अगर छात्र को फार्म भरने में कोई दिक्कत है या फार्म भरने में कोई गलती हो गई है तो कमेटी उस दिक्कत को दूर करेगी। इसके लिए ऑनलाइन फार्म भरवाने वाली एजेंसी की हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जहां विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन

कुलसचिव साहब लाल मौर्या ने बताया कि सारी तैयारी हो गई हैं। 19 जून से फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रक्रिया शुरू करने में ऑनलाइन पेमेंट गेटवे को लेकर मशक्कत चल रही थी। शुक्रवार को वो समस्या दूर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंद्रह को पहली मेरिट जारी करने की तैयारी 
दस जुलाई तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी और पंद्रह जुलाई तक पहली मेरिट जारी करने की तैयारी है। इसके बाद मेरिट से कॉलेजों को छात्र आवंटित कर दिए जाएंगे। बता दें कि हर साल विवि से संबद्ध 474 कॉलेजों में करीब सवा लाख एडमिशन होते हैं। ऑनलाइन होने से अब कॉलेजों की भूमिका प्रवेश के मामले में काफी कम हो जाएगी। एलएलबी, एमएससी की तरह विवि छात्रों का आवंटन कॉलेजों को करेगा।

प्रवेश फार्म के लिए मारामारी होगी खत्म
बरेली कॉलेज, अवंतीबाई कॉलेज, उपाधि पीलीभीत, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद, केजीके कॉलेज, एसएस कॉलेज शाहजहांपुर और जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर में एडमिशन फार्म लेने के लिए मारामारी रहती है। बरेली कॉलेज में फार्म लेने के लिए लंबी लंबी लाइनें लगती हैं हालांकि पिछले साल से यहां भी सिस्टम ऑनलाइन हो गया है। अब प्रक्रिया ऑनलाइन होने से छात्र घर बैठकर फार्म भर सकेगा।


कॉलेजों की मनमानी होगी खत्म
केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया होने से कॉलेजों की मनमानी खत्म हो जाएगी। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज तो परीक्षा फार्म भरने तक प्रवेश लेते रहते थे। राजकीय और अनुदानित कॉलेजों में मेरिट में गड़बड़ी कर सिफारिश वालों को एडमिशन दे दिए जाते थे। दो साल पहले बरेली कॉलेज में ही इस तरह से हुए पचास से ज्यादा एडमिशन रद्द हुए थे। नई व्यवस्था से कॉलेजों की मनमानी बिल्कुल ही बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed