फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Staff shortage at Kiara Polyclinic; treatment of animals affected

Bareilly News: क्यारा पॉली क्लीनिक में स्टाफ की कमी, पशुओं का इलाज प्रभावित

Fri, 30 Oct 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 30 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Staff shortage at Kiara Polyclinic; treatment of animals affected
बरेली। सरकारी धन से बन रहे पॉली क्लीनिकों में मानव संसाधन की कमी के कारण पशुओं का बेहतर इलाज प्रभावित हो रहा है। क्यारा में वर्ष 2024 में बने क्लीनिक में अब तक स्टाफ तैनात नहीं हुआ है।
विज्ञापन

आंवला में करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से दूसरा क्लीनिक बन रहा है। पॉली क्लीनिक का उद्देश्य पशुओं को एक ही परिसर में बेहतर उपचार देना है। यह उद्देश्य केवल भवन तैयार होने से पूरा नहीं हो सकता। इलाज के लिए पशु चिकित्सकों और तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती अनिवार्य है। इनमें फार्मासिस्ट के आधे (16) पद रिक्त हैं। पशु चिकित्सा अधिकारियों के 29 में से 22 और पशुधन प्रसार अधिकारियों के 32 में से 26 कार्यरत हैं। अपर निदेशक मदन पाल सिंह ने कहा कि सीमित संसाधनों में भी बेहतर सुविधा देने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

............................................................................
गोवंश को सर्दी से बचाने के लिए इंतजाम करने के निर्देश
बरेली। सर्दी से गोवंश को बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2 डॉ. मदनपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को मंडल के सभी जिलों के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को गोशालाओं में ठंड से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मदनपाल सिंह ने बताया कि गोशालाओं के शेड को तिरपाल और बोरों से ढकना होगा। जूट के बोरे भी इस्तेमाल किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर जनपद स्तर पर विभिन्न संस्थाओं के उपलब्ध अनुपयोगी बोरे और टाट जुटाकर गो-आश्रय स्थल पहुंचाए जाएंगे। बिछावन के लिए लकड़ी का बुरादा और गन्ने की खोई के इस्तेमाल के भी निर्देश दिए हैं। वहां नियमित सफाई के अलावा गुड़, चारा और पानी की व्यवस्था होगी। रात में गोसेवक लगातार निगरानी करेंगे।


अर्नब के चलते पशुपालन विभाग के अफसरों की छुट्टियां रद्द

बरेली। अर्नब तूफान के असर के चलते 29 से 31 अक्तूबर तक बारिश की चेतावनी के बाद पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। गोशालाओं में संरक्षित गोवंश को बारिश से नुकसान की आशंका को देखते हुए मंडल के सभी जिलों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। विशेष परिस्थितियों में भी सक्षम अधिकारी की संस्तुति के बाद ही अवकाश मिल सकेगा। पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2 डॉ. मदन पाल सिंह ने बताया कि गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी और निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed