{"_id":"65d75b14a07d301a6406220a","slug":"ssp-transferred-82-inspectors-in-bareilly-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में फेरबदल, एसएसपी ने 82 दरोगाओं का किया तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में फेरबदल, एसएसपी ने 82 दरोगाओं का किया तबादला
Fri, 23 Feb 2024 06:53 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 23 Feb 2024 06:53 AM IST
सार
एसएसपी ने बुधवार रात तबादला सूची जारी कर दी। इसमें छह इंस्पेक्टर व 82 दरोगा शामिल हैं। कई को थानों से पुलिस लाइन बुलाया गया है तो कई को लाइन से हटाकर थानों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बरेली के एसएसपी सुशील घुले ने बुधवार रात 12 बजे के बाद तबादला सूची जारी कर दी। इसमें 82 दरोगा शामिल हैं। कई दरोगा पुलिस लाइन से थानों और प्रकोष्ठों में भेजे हैं।
विज्ञापन
दरोगा नरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से इज्जतनगर, महेंद्र प्रताप को पुलिस लाइन से विशारतगंज, विदेश कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से नवाबगंज की कस्बा चौकी प्रभारी, विजय कुमार वाजपेई को पुलिस लाइन से इज्जतनगर, हनीस अहमद को पुलिस लाइन से कोतवाली, रामऔतार सिंह को पुलिस लाइन से प्रेमनगर भेजा गया है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा को पुलिस लाइन से बारादरी, रिंकू कुमार को पुलिस लाइन से भोजीपुरा, प्रमोद कुमार को नवाबगंज, अमित कुमार को बहेड़ी, अरविंद कुमार को बहेड़ी, नितेश शर्मा को आंवला, हर किशोर मौर्य को मीरगंज, सूरजभान को इज्जतनगर, रणधीर सिंह को बिथरी, सुरेंद्र सिंह को बारादरी थाने भेजा गया है। शीशपाल सिंह को क्योलड़िया से पुलिस लाइन लाया गया है।
विज्ञापन