फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP took action against four policemen in bareilly

Bareilly News: कुतुबखाना चौकी प्रभारी और दो सिपाही लाइन हाजिर; फायरिंग मामले में दीवान निलंबित

Wed, 14 Aug 2024 03:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 Aug 2024 03:38 PM IST
सार

जनता से अभद्रता और कई अन्य मामलों की जांच में कुतुबखाना चौकी के प्रभारी व दो सिपाही दोषी पाए गए थे। इस पर एसएसपी ने तीनों को लाइन हाजिर कर दिया। उधर, फायरिंग मामले में हेड कांस्टबेल को निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन
SSP took action against four policemen in bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भ्रष्टाचार के मामले में चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों पर एसएसपी ने कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र की कुतुबखाना चौकी के प्रभारी राजेंद्र सिंह और दो सिपाहियों को भ्रष्टाचार और जनता से बदसलूकी करने के मामले में जांच के बाद एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। 

विज्ञापन


कुतुबखाना चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह, चौकी के ही सिपाही पंकज और सचिन कुमार के खिलाफ फरियादियों से बदसलूकी करने और एक समुदाय के लोगों को परेशान करने की शिकायतें एसएसपी अनुराग आर्य को मिल रही थीं। एक शिकायत पूरे मोहल्ला वालों ने की थी, जिसमें इन लोगों पर दुकानों पर कब्जा कराने जैसे आरोप थे। 
विज्ञापन


दरोगा का अजब कारनामा: पुलिस चौकी को बना डाला गैराज... 23 बाइक बरामद, एसएसपी ने किया निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने मामले की जांच एसपी सिटी राहुल भाटी व खुफिया अमले से जांच कराई। दोनों जांच रिपोर्ट में तीनों पुलिसकर्मी दोषी मिले। इसके बाद एसएसपी ने तीनों को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जनसुनवाई में लापरवाही, आम जनमानस के साथ दुर्व्यवहार के मामले में जांच कराई गई। इसमें तीनों पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। इसके बाद तीनों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। 

फायरिंग मामले में दीवान निलंबित
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पीलीभीत बाइपास पर पिछले दिनों हुई फायरिंग के मामले में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले एक दीवान को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी जसवीर सिंह पर गोलीकांड के दिनों में ही राजीव राणा से करीबी का आरोप लगा था। इस मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह समेत सात पुलिसकर्मी उसी वक्त निलंबित कर दिए गए थे। जसवीर सिंह की भूमिका को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच कराई थी। 

जांच में पता चला कि जसवीर घटना से पहले राजीव राणा के होटल में कई बार गया था। जसवीर उस बैठक में भी शामिल हुआ था, जिसमें गोलीकांड की योजना बनाई गई थी। ऐसे में जसवीर पर लगे आरोप पुष्ट होते चले गए। जांच अधिकारी की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने जसवीर सिंह को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed