फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP made transfers inspectors of many police stations crime changed in bareilly

एसएसपी ने किए तबादले: बरेली में कई थानों के इंस्पेक्टर क्राइम बदले, जानिए किसे कहां का मिला चार्ज

Fri, 08 Nov 2024 05:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 05:19 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली जिले में एसएसपी अनुराग आर्य ने बंपर तबादले किए हैं। कई थानों के इंस्पेक्टर क्राइम बदल दिए गए। वहीं चौकी प्रभारियों के भी तबादले किए गए।

विज्ञापन
SSP made transfers inspectors of many police stations crime changed in bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। शुक्रवार सुबह तबादला सूची जारी की गई। एसएसपी ने सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर क्राइम उत्तम कुमार को क्राइम ब्रांच, सुभाष कुमार को कुतुबखाना चौकी से इंस्पेक्टर क्राइम सीबीगंज, शैलेंद्र कुमार को इंस्पेक्टर क्राइम बारादरी से क्राइम ब्रांच, अरविंद सिंह को विशारतगंज से इंस्पेक्टर क्राइम बारादरी, यशपाल सिंह को इंस्पेक्टर क्राइम भोजीपुरा से क्राइम ब्रांच, श्रवण कुमार को इज्जतनगर से इंस्पेक्टर क्राइम भोजीपुरा, रूपनरायण सिंह को विशारतगंज से क्राइम ब्रांच, दिलीप कुमार को शाही से इंस्पेक्टर क्राइम क्योलड़िया बनाया गया है। 

विज्ञापन


रामवीर सिंह को कुआडांडा चौकी से क्राइम ब्रांच, कामेश कुमार को अलीगंज से क्राइम ब्रांच, वेद सिंह को बिथरी चैनपुर से कार्यालय सीओ मीरगंज, जितेंद्र कुमार को कोतवाली से कुतुबखाना चौकी प्रभारी, संजीव शर्मा लभारी चौकी प्रभारी से पुलिस लाइन, सूरजपाल सिंह बारादरी से प्रभारी चौकी लभारी मीरगंज, अंकित तोमर थाना देवरनियां से प्रभारी चौकी कुआंडांडा, विजयपाल सिंह को प्रभारी चौकी कस्बा मीरगंज से प्रभारी चौकी गैनी अलीगंज, यतेंद्र कुमार को मीरगंज से प्रभारी चौकी कस्बा मीरगंज, राजेश कुमार को भमोरा से थाना नबावगंज भेजा गया है।
विज्ञापन


UP News: अवैध संबंध, अश्लील फोटो... खौफनाक अंजाम, प्रेमिका ने पति संग मिलकर की थी मुशाहिद की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एसएसपी ने क्राइम ब्रांच में भी किया बड़ा बदलाव
एसएसपी ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम में भी बड़ा बदलाव किया है। एसएसपी ने अपराधियों पर लगाम कसने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम में साफ छवि वाले पुलिस वालों को तैनात किया है। एसएसपी ने उत्तम कुमार, शैलेंद्र कुमार, यशपाल सिंह, रूपनरायण सिंह, रामवीर सिंह और कामेश कुमार को नई क्राइम ब्रांच टीम में शामिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed