फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girlfriend along with her husband killed her boyfriend in Budaun

UP News: अवैध संबंध, अश्लील फोटो... खौफनाक अंजाम, प्रेमिका ने पति संग मिलकर की थी मुशाहिद की हत्या

Fri, 08 Nov 2024 04:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 04:21 PM IST
सार

Budaun Murder News: बदायूं के दहगवां में युवक मुशाहिद की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। मुशाहिद की हत्या उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की थी। इसके बाद शव को सीएचसी के पुराने भवन में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया। जानते हैं पूरा घटनाक्रम...  

विज्ञापन
Girlfriend along with her husband killed her boyfriend in Budaun
मुशाहिद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में अवैध संबंध होने के दौरान युवक मुशाहिद ने शादीशुदा प्रेमिका के अश्लील फोटो अपने मोबाइल में कैद कर लिए। वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। फोटो वायरल करने की धमकी देकर प्रेमिका से संबंध बनाता था। इससे परेशान महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई, जिसके बाद दोनों ने मुशाहिद की हत्या करने की साजिश रच डाली। 

विज्ञापन


27 अक्तूबर को महिला ने कॉल कर मुशाहिद को बुलाया और पति के साथ मिलकर उसी के मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव सीएचसी के पुराने भवन में छिपा दिया। बुधवार को उसका शव पुलिस को मिला तो छानबीन शुरू की गई। शव मिलने के कुछ ही घंटों में आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा किया। इसके बाद हत्यारोपी दंपती को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


टेंपो चलाता था मुशाहिद 
सहसवान के मोहल्ला शहवाजपुर निवासी मुशाहिद टेंपो चलाता था। वह दहगवां क्षेत्र के रहने वाले युवक का अचार पहुंचाने टेंपो से अक्सर उसके घर जाता था। युवक की पत्नी से मुशाहिद के संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी युवक को हुई। पत्नी से पति ने संबंध के बारे में पूछा तो उसने पति को साफतौर पर बताया कि मुशाहिद ने उसके अश्लील फोटो अपने मोबाइल फोन में खींच लिए हैं। फोटो वायरल करने की धमकी देकर वह बार-बार उससे संबंध बनाता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीलीभीत खुदकुशी केस: 'तू जहर खा ले मैं जवाब दे दूंगा..', मरने से पहले का युवती का वीडियो; एसओ ने कही थी ये बात
 

ऐसे रची साजिश 
पत्नी से अवैध संबंध होने व पत्नी के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी से परेशान दंपती ने उसकी हत्या करने का प्लान बनाया था। 27 अक्तूबर को महिला ने फोन करके मुशाहिद को दहगवां बुलाया। मुशाहिद अपनी बाइक लेकर घर वालों को बिना बताए महिला से मिलने उसके बताए स्थान दहगवां सीएचसी के पुराने भवन में पहुंच गया। किरन और मुशाहिद बात शुरू भी नहीं कर पाए कि पहले से प्लानिंग के तहत महिला का पति वहां पहुंच गया। उसे देख मुशाहिद के होश उड़ गए।

नगर पंचायत के पास छोड़ी बाइक 
युवक ने पत्नी के अश्लील फोटो डिलीट करने के लिए कहा तो मुशाहिद ने मना कर दिया। इसी बात पर युवक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसी के मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को वहीं छिपाकर वहां से बाइक लेकर निकल गए। आरोपी को लगा कि अब वह पकड़ा जाएगा तो छह नवंबर की सुबह के अंधेरे में बाइक को नगर पंचायत के पास खाली पड़ी जगह पर खड़ी कर दी। शाम को पुलिस ने लावारिस बाइक बरामद की।

आरोपियों की निशानदेही पर मफलर बरामद
बुधवार को पुलिस ने सीएचसी के भवन से शव बरामद किया। भाई की तहरीर पर गुमशुदगी को हत्या की धारा में तरमीम किया गया। पुलिस ने आरोपी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल मफलर बरामद किया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दोनों को बृहस्पतिवार को जेल भेजा है। वहीं मुशहिद के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

28 अक्तूबर को भाई ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
अशरफ निवासी मोहल्ला कटरा शहबाजपुर थाना सहसवान ने अपने भाई मुशाहिद के बिना बताए घर से अपनी बाइक से कही चले जाने के संबंध में 28 अक्तूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस तलाश कर रही थी कि दहगवां में उसका शव मिलने की सूचना मिली जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि लापता युवक का शव मिलने के बाद थाना पुलिस को घटना का सफल अनावरण करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने शव बरामद होने के कुछ ही घंटों में हत्यारोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed