फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP inspected the spot in case of Bareilly school girl case

Bareilly Case: एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने संभाली कमान, घटनास्थल का किया निरीक्षण; गांव के लोगों से पूछताछ

Fri, 13 Oct 2023 03:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Oct 2023 03:29 PM IST
सार

छात्रा को ट्रेन के आगे फेंकने के मामले में पुलिस हर एक पहलू पर जांच में जुटी है। मामले में मुख्य आरोपी और उसके पिता को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसलिए अब पुलिस छात्रा के होश में आने पर उसके बयान के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
SSP inspected the spot in case of Bareilly school girl case
छात्रा को ट्रेन के आगे फेंकने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज में छात्रा को ट्रेन के आगे फेंकने के मामले में आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस अब घटना की तह में जाने की कोशिश कर रही है। एसएसपी खुद विवेचना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को फिर घटनास्थल, गांव व अन्य स्थानों पर जांच पड़ताल की। पुलिस को छात्रा के स्वस्थ होने का भी इंतजार है। क्योंकि खुलासे में छात्रा का बयान अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे सीबीगंज थाने पहुंचे। वहां से पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर गए। गहनता से निरीक्षण किया। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने जिस भट्ठे पर छात्रा की लोकेशन बताई थी, वहां पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: छात्रा को ट्रेन के आगे फेंकने वाले शोहदे की करतूतें, सोशल मीडिया पर दिखाता था टशन, कई लड़कियों संग वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचिंग सेंटर जाकर कोचिंग संचालक से जानकारी ली। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कराई गई। गांव में ही लगे इलाहाबाद बैंक के सीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो उसमें छात्रा मंगलवार को साइकिल से अकेले ही जाती दिखाई दी है।

फिलहाल पुलिस हर एक पहलू पर जांच में जुटी है। मामले में मुख्य आरोपी और उसके पिता को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसलिए अब पुलिस छात्रा के होश में आने पर उसके बयान के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस का मानना है कि छात्रा के बयान से ही इस घटना की कई गुत्थियां सुलझ पाएंगी। 

मुआवजा के लिए भेजा प्रस्ताव
सीबीगंज की घटना का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी। आदेश के तहत जिला प्रशासन की ओर से संबंधित आर्थिक मदद के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया। मुआवजा मिलते ही परिजन को सौंपा जाएगा।


एसपी सिटी राहुल भाटी ने कहा कि छात्रा की हालत स्थिर बनी हुई है। उसके स्वस्थ होने पर ही बयान आदि की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। विवेचना की जा रही है।

25 लाख के मुआवजे और नौकरी की मांग
वन राज्यमंत्री अरुण सक्सेना बृहस्पतिवार शाम छात्रा का हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों व परिवारीजन से बात की। छात्रा के पिता ने उनसे कहा कि बेटी का जीवन व भविष्य बर्बाद हो गया है। कम से कम 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दिलाने का काम किया जाए। 

यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी अभी तक उन लोगों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता नहीं मिली है। बेटी का इलाज भी आयुष्मान कार्ड पर ही चल रहा है। परिवार के लोग शुक्रवार को अधिकारियों से मिलकर अपनी मांग लिखित में भी देंगे। मंत्री ने मुख्यमंत्री तक परिवार की बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed