{"_id":"64692559663dfa8bae0db64e","slug":"ssp-came-out-of-bike-know-the-reality-of-illegal-stands-bareilly-news-c-4-1-160584-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाइक से निकले एसएसपी, अवैध स्टैंडों की हकीकत जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाइक से निकले एसएसपी, अवैध स्टैंडों की हकीकत जानी
Sun, 21 May 2023 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 21 May 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिले भर में चल रहे अवैध ऑटो, टैक्सी स्टैंडों की शनिवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने हकीकत जानी। एसएसपी बाइक से हेलमेट लगाकर निकले। शहर में कई स्थानों से होते हुए वह नवाबगंज बाईपास चौराहा पहुंचे। यहां उन्होंने ऑटो, टैक्सी चालकों से पूछा कि उनको भी टेंपो चलवाना है। तब पता लगा कि किसी तरह की समस्या न हो, इसके एवज में पांच-छह सौ रुपये महीने देने होते हैं।
शहर समेत जिले में चल रहे अवैध ऑटो और टैक्सी स्टैंडों पर हो रही उगाही के साथ जाम जैसी समस्याओं को लेकर अमर उजाला ने 18 व 19 मई के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अधिकारियों ने अवैध स्टैंडों को लेकर गंभीरता दिखाई है। शनिवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी स्टाफ में बिना किसी को बताए शहर समेत अन्य स्थानों पर चल रहे अवैध स्टैंडों की हकीकत जानने को निकले।
पहले उन्होंने शहर में चल रहे अवैध स्टैंडों का हाल जाना और बाद में नवाबगंज का रुख किया। वहां बाईपास चौराहा के पास एसएसपी ने ऑटो, टैक्सी चालकों से बात की। बातों-बातों में ही साफ हो गया कि जिले में संचालित हो रहे अवैध स्टैंडों पर किसी तरह से वसूली की जा रही है। इधर, एसएसपी के इस तरह से हकीकत जानने को निकलने की बात जब थाना स्तर तक पुलिस को पता चली तो वहां कार्रवाई को लेकर दिन भर पशोपेश की स्थिति बनी रही।