{"_id":"612bcf728ebc3ec77609b0b0","slug":"sports-competitions-organized-in-the-university-bareilly-news-bly457875725","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
साईं स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प चढाते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजेताओं को क्रीड़ा भारती के संयोजक ने किया सम्मानित
विज्ञापन
बरेली। स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद स्मृति खेल प्रतियोगिता 2021 के तहत रविवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग में खेल दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान पुरुष और महिला वर्ग के अलग-अलग आयु वर्गों में प्रतियोगिता हुई। प्रत्येक वर्ग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को क्रीड़ा भारती के संयोजक रामपाल सिंह ने मेडल प्रदान किए।
कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बैडमिंटन खेल कर किया। इसके बाद इंडोर शूटिंग रेंज में निशाना लगाया और जिम में व्यायाम किया। इससे पहले आयोजन के दौरान क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष डॉ. शिवराम शर्मा ने कुलपति का बैज लगाकर स्वागत किया। कुलपति ने खेलों से छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास की बात कही। इस दौरान धर्मेंद्र शर्मा, सहायक कुलसचिव आनंद कुमार मौर्य, क्रीड़ा सचिव डॉ. आलोक श्रीवास्तव, चीफ प्रॉक्टर डॉ. जेएन मौर्य, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. अमित सिंह, डॉ. अशोक कुमार, तपन वर्मा, क्रीड़ा भारती की उपाध्यक्ष नीलम जेठा समेत आदि लोग मौजूद रहे।

बेहतर प्रदर्शन कर सीमा बनीं विजेता
बरेली। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में खेल दिवस को वर्चुअल तरीके से मनाया गया। छात्राओं के बीच व्यायाम, योग आदि का वीडियो बनाने की प्रतियोगिता हुई। डॉ. अनुभूति ने बताया कि प्रथम स्थान पर बीएससी द्वितीय वर्ष की सीमा, बीकॉम द्वितीय वर्ष की पलक गुप्ता दूसरे, बीए तृतीय वर्ष की स्वाति शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। प्राचार्य मनीषा राव ने विजेताओं के प्रयास को सराहा है। ब्यूरो
विज्ञापन