फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sports

आरसीसीईके और एमएस धोनी एकेडमी ने जीते लीग मैच

Mon, 20 Jan 2020 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
sports
बरेली प्रीमियर टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग के दूसरे दिन हुए दो मुकाबले
विज्ञापन

बरेली। पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब के तत्वाधान में चल रहे बरेली प्रीमियर टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग के दूसरे दिन रविवार को दो मुकाबले हुए। पहले मैच में टॉस जीतकर स्टेडियम टीम के कप्तान जीशान ने फील्डिंग का फैसला लिया। इस पर बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी स्टेडियम आरसीसीआईके की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 117 रन बनाए। इसमें अभिषेक ने 29 और नितेश ने 23 रन का योगदान दिया। इसके बाद जीत का लक्ष्य हासिल करने मैदान में उतरी स्टेडियम की टीम शुरुआत में लड़खड़ा गई, लेकिन नाजिम 53 और प्रशांत ने 25 रन का योगदान देकर टीम को जीत दिला दी। नाजिम मैन ऑफ द मैच बने।

दूसरा मुकाबले में एमएस धोनी एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। शिवम गोस्वामी के 58, सौरभ के 38 रनों की बदौलत चार विकेट पर 166 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी एसआरएमएस की टीम आठ विकेट पर 119 रन ही बना सकी। एसआरएमएस की ओर से वॉर्ड प्लेयर आकाश कुमार ने शानदार 49 रन बनाए फिर भी एसआरएमएस को हार झेलनी पड़ी। शिवम गोस्वामी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि उपसभापति अतुल कपूर के अलावा पंकज सिन्हा, पार्षद संजय राय, कपिल कांत, सौरभ सक्सेना, राकेश, अध्यक्ष सुनील सक्सेना, सचिव प्रशांत रायजादा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed