फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sports

फुटबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 03 Jan 2020 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
sports
बरेली। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन हुए मुकाबले में खिलाड़ियों ने विजेता बनने को जमकर दमखम दिखाया। शुक्रवार को विजेता टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

पहला मैच एसआर फ्लाइंग और डस्ट डेविल्स के बीच खेला गया। जिसमें एसआर फ्लाइंग ने 5-0 से विजेता बना। दूसरा, यूथ क्लब और हार्टमन के बीच हुआ, इसमें 6-5 से यूथ क्लब विजयी हुआ। तीसरा मैच, स्टेडियम ब्लू और स्टेडियम ग्रीन के बीच हुआ। इसमें 2-0 से स्टेडियम ब्लू ने बाजी मारी। आखिरी मुकाबला स्टेडियम इलेवन और डीपीएस के बीच खेला गया। जिसमें अर्चित यादव के दो-दो गोलों के बदौलत स्टेडियम इलेवन ने मैच जीता। सभी विजेता टीमें अब सेमीफाइनल में अपना दमखम दिखाएंगी। इस दौरान नगर निगम के उपसभापति अतुल कपूर, उपक्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, सुनील कुमार सिंह और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed