फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SPI reached Delhi to join the farmers' movement

किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे सपाई

Thu, 14 Jan 2021 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
SPI reached Delhi to join the farmers' movement
गाजीपुर किसानों से मिलने से पहुंचे सपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पूर्व मंत्री भगवत सरन के नेतृत्व में एक ट्रक चावल, आटा भी साथ ले गए

विज्ञापन
बरेली। कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बार्डर पर चल रहे किसानों के धरने में मंगलवार को बरेली से पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के नेतृत्व में कई सपाई भी शामिल हुए। वे आंदोलनरत किसानों के भोजन की व्यवस्था के लिए अपने साथ एक ट्रक चावल और आटा भी साथ ले गए थे।

पूर्व मंत्री भगवत सरन के साथ सपाइयों के दिल्ली कूच करने की खबर मिलने पर जब तक प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए घेराबंदी शुरू की तब तक सपाइयों का काफिला रामपुर जिले की सीमा से भी आगे निकल चुका था। गाडीपुर बार्डर पर पहुंचकर सपाइयों ने किसान नेता तेजेंद्र सिंह को 110 क्विंटल आटा और एक ट्रक चावल सौंपा। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा ने हमेशा किसानों के हित की बात की है। भाजपा सत्ता के घमंड में चूर है। पूर्व अध्यक्ष जफर बेग ने कहा कि सरकार को घमंड छोड़कर किसानों से बात करनी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेश यादव, प्रदीप मौर्य, भूपेंद्र कुर्मी, संजीव यादव, सूरज यादव, महानगर महासचिव गौरव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed