फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   special train carrying 12 hundred workers reached in Bareilly

गुजरात में फंसे 12 सौ मजदूरों को लेकर बरेली पहुंची स्पेशल ट्रेन, बस नहीं मिलने पर हुए परेशान

Tue, 05 May 2020 08:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 May 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
special train carrying 12 hundred workers reached in Bareilly
बरेली पहुंचे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
गुजरात में फंसे यूपी के करीब 12 सौ मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन बुधवार शाम बरेली जंक्शन पर आकर रुकी। मजदूरों ने ट्रेन से उतरना शुरू किया किया तो उनके चेहरों का सुकून देखने लायक था। 
विज्ञापन


किसी ने सरकार को धन्यवाद दिया तो किसी ने ऊपर वाले को। हालांकि यहां से अपने घर जाने के लिए बस ढूंढते वक्त उन्हें प्रशासनिक अव्यवस्था की वजह से काफी देर परेशान भी होना पड़ा।
विज्ञापन


अहमदाबाद से चली स्पेशल ट्रेन शाम को करीब साढ़े चार बजे जंक्शन पहुंची। ट्रेन में आसपास के तमाम जिलों के मजदूर सवार थे लिहाजा उन्हें यहां से घर तक भेजने के लिए जंक्शन के बाहर ही बसों का इंतजाम किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज के साथ प्रशासन के भी अफसर मजदूरों को घर भिजवाने की ड्यूटी संभाले हुए थे लेकिन इसके बावजूद काफी देर अव्यवस्था का माहौल रहा। 

मजदूरों को बसें तलाश करने में परेशानी हुई। अफसरों से भी कोई सही जवाब नहीं मिला तो उनकी बदहवासी बढ़ने लगी। हालांकि देर शाम तक ज्यादातर मजदूर यहां से अपने घरों को रवाना हो गए।

वहीं रामपुर-बरेली बॉर्डर पर कई दिनों से फंसे प्रवासी मजदूरों का सब्र टूट गया। गुस्साए मजदूर सड़क पर उतर आए हैं और घर जाने देने की जिद कर रहे है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed