फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special train between Anand Vihar and Ayodhya from 27th April

Bareilly News: आनंद विहार से अयोध्या के बीच 27 अप्रैल से विशेष ट्रेन

Wed, 24 Apr 2024 05:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 24 Apr 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Special train between Anand Vihar and Ayodhya from 27th April
बरेली। रामलला के दर्शन के लिए ट्रेनों में कन्फर्म टिकट का इंतजार कर रहे यात्रियों को रेलवे ने सहूलियत दी है। रेलवे 27 अप्रैल से 30 जून तक आनंद विहार से अयोध्या के बीच विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन अप-डाउन में 19-19 फेरे लेगी। मंगलवार को रेलवे ने विशेष ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी।
विज्ञापन

बरेली होते हुए अयोध्या के लिए पांच नियमित ट्रेनें हैं। इसके अलावा चार ट्रेनों का संचालन सप्ताह में एक से तीन दिन तक किया जाता है। इनमें से किसी ट्रेन में अगले दो महीने तक कन्फर्म टिकट नहीं है। रामनवमी से पहले ही अयोध्या की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी है। कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। ऐसे में यह विशेष ट्रेन रामभक्तों को सहूलियत देगी। 04096 आनंद विहार-अयोध्या विशेष ट्रेन का संचालन 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार को किया जाएगा। यह ट्रेन सुबह नौ बजे आनंद विहार से चलने के बाद गाजियाबाद, मुरादाबाद होते हुए दोपहर 1:40 बजे बरेली आएगी। इसके बाद शाम 6:20 बजे लखनऊ और रात 10 बजे अयोध्या पहुंचेगी। शाहजहांपुर में इस ट्रेन को ठहराव नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

वापसी में 04095 अयोध्या-आनंद विहार विशेष ट्रेन का संचालन 28 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को किया जाएगा। यह ट्रेन सुबह नौ बजे अयोध्या से चलने के बाद शाम 5:47 बजे बरेली आएगी और रात 10:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। अयोध्या की सभी ट्रेनें फुल होने के बाद 14236 बरेली-बनारस एक्सप्रेस में कुछ सीटें उपलब्ध हैं। इस ट्रेन का बरेली से नियमित संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अयोध्या जाने वाली ट्रेनों की 30 मई तक स्थिति
- 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस प्रतिदिन

स्लीपर श्रेणी में नो रूम, एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणियों में भी लंबी वेटिंग।

- 13152 कोलकाता एक्सप्रेस प्रतिदिन
कई तारीखों में स्लीपर श्रेणी नो रूम, एसी इकॉनमी, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में लंबी वेटिंग।

- 13010 योगनगरी-हावड़ा एक्सप्रेस प्रतिदिन
स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 400 के पार, एसी द्वितीय और तृतीय श्रेणी में भी वेटिंग 100 तक पहुंचीं।

- 14206 अयोध्या एक्सप्रेस प्रतिदिन
स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 200 तक पहुंची, एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय में भी कंफर्म टिकट नहीं।


- 15623 कामाख्या एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को
- आठ मई के बाद एसी प्रथम श्रेणी में चुनिंदा सीटें। इसके पहले सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग।

- 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार
- किसी भी श्रेणी में अयोध्या के लिए कन्फर्म टिकट नहीं। सभी में लंबी वेटिंग।

- 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार
- स्लीपर श्रेणी में 23 अप्रैल तक नो रूम, इसके बाद लंबी वेटिंग। एसी श्रेणियों में भी कन्फर्म टिकट नहीं।

- 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार
- सभी श्रेणियाें में लंबी वेटिंग, एसी प्रथम में 28 अप्रैल के बाद अधिकतम चार सीटें उपलब्ध।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed