फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP South Anshika Verma taught lessons on security and suggested measures to prevent cybercrime

Bareilly News: एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ, साइबर क्राइम से बचाव के बताए उपाय

Thu, 30 Jan 2025 06:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 06:15 PM IST
सार

बरेली में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एसएसवी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। साइबर थाने के इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए। 

विज्ञापन
SP South Anshika Verma taught lessons on security and suggested measures to prevent cybercrime
एसपी साउथ अंशिका वर्मा, साथ में स्कूल की शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजी ईमेल आईडी को सोशल मीडिया अकाउंट से लिंक न करे। साइबर क्राइम से बचाव के लिए सतर्कता बरतते हुए किसी व्यक्ति की ओर से आए लिंक को चेक कर ही उसे खोले। क्योंकि फेक वेबसाइट का वेब एड्रेस एचपीटीटीएस से नहीं होता। बस थोड़ी सी जागरूकता से खुद को व अपने परिजनों को साइबर ठगों से बचा सकते हैं। वहीं महिलाएं आत्मरक्षा के लिए हमेशा अपने पास पैपर स्प्रे रखने की आदत डालें। बरेली में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को एसएसवी इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने ये बातें कहीं। 

विज्ञापन


साइबर थाने के इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता से जुड़ें कई अहम पहलुओं के बारे जानकारी दी। इसमें उन्होंने कहा कि साइबर ठग हमारी ओर से की गई जल्दबाजी का फायदा उठाते हैं। साइबर ठग एपीके फाइल के माध्यम से ही ठगी करते हैं। छात्राओं को अपने सभी अकाउंट को प्राइवेट कर टू स्टेप वैरिफिकेशन करने व अनजान व्यक्तियों को अपने जीवन में न आने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि अब स्टॉकिंग का तरीका बदल चुका है। अब लोग ऑनलाइन के माध्यम से स्टॉकिंग करते हैं। 
विज्ञापन


SP South Anshika Verma taught lessons on security and suggested measures to prevent cybercrime
साइबर थाने के इंस्पेक्टर नीरज सिंह - फोटो : अमर उजाला
इन बातों पर दें ध्यान
- किसी और के फोन या कंप्यूटर में अगर अपने सोशल मीडिया अकाउंट को लॉगइन करें तो कीप लॉगइन पर कभी क्लिक न करें।
- महिलाएं खुद की सुरक्षा करने के लिए आत्मनिर्भर बनने और कोई सेल्फ डिफेंस जरूर सीखें ।
- किसी भी एप को डाउनलोड करने के लिए लिंक का प्रयोग न करके प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर का ही उपयोग करें।
- अधिकतर 45 से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के साथ ही साइबर ठगी होती है। इसलिए बच्चे अपने घर के बड़ों को इसकी जानकारी देते रहे।

साइबर सुरक्षा के सुझाव 
- अपनी पर्सनल जानकारी साझा करने से बचें।
- अनजान ईमेल और संदेशों से सावधान रहें।
- पब्लिक वाईफाई पर लॉग इन करने से बचें।

SP South Anshika Verma taught lessons on security and suggested measures to prevent cybercrime
पुलिस की पाठशाला में छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सवाल : यदि किसी के साथ साइबर क्राइम हो जाएं तो हम क्या कर सकते हैं ?- आकांक्षा
जवाब : अब सभी थाने में साइबर सेल एक्टिव है। इसके अलावा आप साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करके भी शिकायत दर्ज करा सकते है और cybercrime.gov.in के जरिय भी अपनी शिकायत कर सकते है।

सवाल: साइबर क्राइम पीड़ित को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए क्या -क्या दस्तावेज जरूरी हैं ?- समृद्धि
जवाब : जिस तरह का क्राइम होता है उसी तरह के दस्तावेज मांगे जाते है। जैसे किसी अनजान ने आपकी आपत्ति जनक फोटो अपलोड कर दी हो तो उसका स्क्रीनशॉट लेकर दस्तावेज के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

सवाल : किसी पीड़ित की ओर से की गई शिकायत की सुनवाई अगर थाने में न हो तो क्या करें ?- स्वास्तिक
जवाब : अगर ऐसा होता है तो आप थाना इंचार्ज से शिकायत कर सकते हैं। अगर वह भी न सुने तो दो - तीन थानों के इंचार्ज सीओ होता है उनसे बता सकते है। हालांकि ऐसा नहीं होता कि पीड़ित की सुनवाई न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed