फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP leader misbehaved when he reached to shift liquor shop

Bareilly News: शराब दुकान शिफ्ट कराने पहुंचे सपा नेता ने की बदसलूकी

Tue, 21 Mar 2023 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
SP leader misbehaved when he reached to shift liquor shop
बरेली। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप पर मलूकपुर में शराब की दुकान को मंदिर के पास शिफ्ट कराने की कोशिश का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ तहरीर दी तो किला पुलिस ने सीसीटीवी चेक करा रही है। वहीं कश्यप ने आरोपों से इन्कार किया है।
विज्ञापन

मलूकपुर में बंदरों वाले हनुमान मंदिर से थोड़ा दूर गली में शराब की दो दुकान हैं। बताते हैं कि कम बिक्री के चलते नए सत्र में कारोबारी इन्हें मंदिर के पास मेनरोड पर शिफ्ट करना चाहते हैं। स्थानीय लोग मंदिर के पास शराब दुकान स्थापित करने का विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि रविवार शाम शिवचरण कश्यप अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से कुछ लोगों के साथ मंदिर के पास पहुंचे। वहां मंदिर के पास दो खाली दुकानें खुलवाकर देखीं और दुकान मालिक से बात करने लगे।
विज्ञापन

बताते हैं कि तभी एक दुकानदार ने शराब दुकान खोलने का विरोध किया। आरोप है कि शिवचरण कश्यप ने उससे धक्का-मुक्की कर दी। इसके बाद वह लोगों को खामोश रहने की नसीहत देकर चले गए। स्थानीय लोगों ने किला थाने में जाकर उनके खिलाफ तहरीर दी है। इस पर प्रभात रावत, एडवोकेट पीसी पाल, सुनील शर्मा, सुमित आदि के संयुक्त हस्ताक्षर हैं। लोगों का कहना है कि उनके पास धक्का-मुक्की का वीडियो भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में देख रहे साक्ष्य
किला थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने शिवचरण कश्यप के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। इस मामले में जांच कराई जा रही है। अभी तक किसी फुटेज में आरोप साबित नहीं हुआ है, कुछ और फुटेज देखनी बाकी हैं, आरोप सही लगा तो कार्रवाई की जाएगी।


हमने तो झगड़े का बीचबचाव कराया था
मैं मलूकपुर की ओर से निकल रहा था। देखा तो कुछ लोग मंदिर के पास सड़क पर झगड़ा कर रहे थे। उन्हें समझाकर समझौता करा दिया। शराब की दुकान शिफ्ट कराने या बदसलूकी की बात गलत है। - शिवचरण कश्यप, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed