{"_id":"6ae1196a4ca723e694038f2e","slug":"sp-has-strengthened-its-stronghold-in-rohilkhand-the-challenge-will-be-to-guard-against-internal-sabotage-bareilly-news-c-4-bly1015-997049-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सपा ने मजबूत किया रुहेलखंड का किला, भितरघात से बचना होगी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सपा ने मजबूत किया रुहेलखंड का किला, भितरघात से बचना होगी चुनौती
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड के सियासी फलक पर विपक्षी खेमों से नेताओं के समाजवादी पार्टी में बढ़ते जुड़ाव ने नए समीकरणों को जन्म दिया है। यह उभार जहां सपा के लिए सांगठनिक बढ़त का संकेत है, वहीं टिकट के दावेदारों के बीच असंतोष को थामना नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
विश्लेषकों के अनुसार, यदि असंतुष्ट गुटों को साधने की ठोस रणनीति नहीं अपनाई गई, तो भितरघात पार्टी की चुनावी संभावनाओं को प्रभावित कर सकता है।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बरेली की बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट से भाजपा के आंवला से पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति को टिकट देने का ऐलान किया है। इससे पहले कीर्ति अपने पिता के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र की दातागंज सीट में भ्रमण कर चुनावी तैयारी कर रही थीं। बिथरी भी धर्मेंद्र कश्यप के प्रभाव वाला क्षेत्र रहा है लेकिन वह तब भाजपा प्रत्याशी के तौर पर वोट पाते थे।
सपा प्रत्याशी के रूप में कीर्ति कश्यप कितनी कद्दावर प्रत्याशी होंगी, इसका काफी कुछ गणित कश्यप वोटरों में सेंध और यादव व मुस्लिम वोटरों के थोक वोट मिलने पर निर्भर करेगा। यूं तो सपा के वरिष्ठ नेता वीरपाल सिंह यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष भी इस सीट पर विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रह चुके हैं, उनका कितने साथ कीर्ति को मिलेगा ये भी देखना काबिलेगौर होगा। भाजपा की रणनीति भी यहां परखनी होगी कि वह साफ-सुधरी छवि के डॉ. राघवेंद्र शर्मा पर ही दांव लगाती है या फिर बदलाव करती है। वैसे चर्चा है कि सपा सुप्रीमो ने वीरपाल यादव को आंवला से और अगम मौर्य को शहर की किसी सीट से प्रत्याशी बनाने का भरोसा दिया है। बताया जा रहा है कि लखनऊ में कार्यक्रम के दौरान वीरपाल सिंह के रिश्तेदार व आंवला से पहले सपा विधायक रह चुके महिपाल सिंह यादव से भी सपा सुप्रीमो ने काफी देर मंत्रणा की है। आंवला नगर पंचायत के चेयरमैन आबिद अली भी अपने पुराने घर सपा में लौट आए हैं। सूत्र बताते हैं कि वह भी आंवला से विधानसभा का टिकट चाहते हैं।
विज्ञापन
भाजपा रख रही नजर, बड़े नेता भी साधेंगे वोटर : भाजपा भी सपा के इन पैंतरों पर नजर रख रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे बड़े नेताओं का बरेली में कार्यक्रम भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। चर्चा है कि राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में कई बड़े नाम भाजपा के खेमे में आ सकते हैं। बड़े नेताओं की पदयात्रा से पार्टी के परंपरागत वोटरों के साथ ही अन्य वर्गों के वोट साधने की मुहिम चलेगी। भाजपा ब्रज प्रांत के अध्यक्ष पूरनलाल लोधी कहते हैं कि भाजपा में आने के लिए तमाम नेता लालायित हैं, हालांकि पार्टी नेतृत्व अच्छी छवि के और कद्दावर नेताओं को ही साथ लेगा।