फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP gave complaint letter to DM and SSP against Sanghamitra Maurya in Budaun

Budaun News: शिवपाल पर टिप्पणी के मामले में संघमित्रा मौर्य के खिलाफ शिकायत, सपा ने डीएम को सौंपा पत्र

Thu, 21 Mar 2024 01:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 01:51 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले संघमित्रा मौर्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बदायूं में सपा ने उनके खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है। आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
SP gave complaint letter to DM and SSP against Sanghamitra Maurya in Budaun
भाजपा नेता संघमित्रा मौर्य - फोटो : social media

विस्तार

बदायूं में सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी भाजपा नेता संघमित्रा मौर्य के खिलाफ शिकायत की है। सपा जिलाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम मनोज कुमार को शिकायती पत्र दिया। जिसमें आरोप लगाया कि संघमित्रा ने शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ अमर्यादित और असंवेदनशील टिप्पणी की है, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। 

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष की ओर से दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया कि भाजपा नेता संघमित्रा मौर्य ने सपा प्रत्याशी के संबंध में भ्रामक, तथ्यहीन टिप्पणी कर आम जनमानस में भ्रम फैलाने का प्रयास किया है। संघमित्रा का वीडियो भी निर्वाचन अधिकारी को सौंपा है। सपा जिलाध्यक्ष ने संघमित्रा के कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

संघमित्रा ने दिया था ये बयान 
संघमित्रा मौर्य बुधवार को दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंची थीं। परिजनों से मिलने के बाद उन्होंने सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव पर तीखे प्रहार किए। संघमित्रा ने कहा कि उन्होंने खुलकर कहा था कि अब वह बदायूं आ गए हैं, सब ठीक हो जाएगा। लेकिन तीन-चार दिन में ही इतनी बड़ी घटना घटित हो गई। उन्होंने कहा कि सपा दंगों से वोट लेती रही है। मथुरा के जवाहरबाग कांड का जिक्र करते हुए कहा कि उस कांड के सूत्रधार आज बदायूं से सपा के उम्मीदवार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed