फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sp candidate shivpal singh yadav statement video goes viral in budaun

'वोट दो... नहीं तो हिसाब किताब भी होगा': सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव ने दिया ऐसा बयान, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 05 Apr 2024 03:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 03:11 PM IST
सार

बदायूं जिले में चुनाव प्रचार के दौरान का सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह यह कहते हैं कि हम सब का वोट मांगेंगे। जो देगा तो देगा, जो नहीं देगा तो अपने लोग हैं ही। आगे कहते हैं कि जो वोट नहीं देगा, तो फिर हिसाब किताब भी होगा। 

विज्ञापन
sp candidate shivpal singh yadav statement video goes viral in budaun
सभा को संबोधित करते शिवपाल सिंह यादव - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। प्रत्याशी और नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। बयानबाजी भी हो रही है। बदायूं जिले में चुनाव प्रचार के दौरान का सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह चुनावी जनसंपर्क सभा के दौरान यह कहते दिखाई देते हैं कि हम सब का वोट मांगेंगे। जो देगा तो देगा, जो नहीं देगा तो अपने लोग हैं ही लाखों वोटो से जिताने के लिए।
विज्ञापन

वीडियो में यह भी कह रहे हैं कि जो वोट नहीं देगा, तो फिर हिसाब किताब भी होगा। सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो वायरल होने के बाद में लोगों में तरह-तरह की चर्चा होना शुरू हो गई है। लोग उनके बयान से तरह-तरह मायने निकाल रहे हैं। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो कब का और कहां का है। इस संबंध में सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव को कॉल लगाया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं से सपा प्रत्याशी हैं शिवपाल 
सपा ने इस बार शिवपाल सिंह यादव को बदायूं से प्रत्याशी बनाया है। हालांकि उनकी जगह बेटे आदित्य यादव को उम्मीदवार बनाने की वकालत शुरू हो गई है। सपा के वरिष्ठ नेता नरेश प्रताप सिंह ने बीते रविवार को हाजी रईस के परिसर में आयोजित सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुखर होकर आदित्य यादव को चुनाव लड़ाए जाने की बात कही थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed