UP Nikay Chunav 2023: बरेली में सपा के संजीव सक्सेना ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा में खींचतान जारी
बरेली में सपा समर्थित उम्मीदवार संजीव सक्सेना ने मेयर पद के लिए शुक्रवार को एक सेट नामांकनपत्र दाखिल किया। वहीं भाजपा ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा से मेयर प्रत्याशी कौन होगा, इसे लेकर कयायबाजी जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पांच दिनों से चल रही नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में शुक्रवार को मेयर पद के लिए पहला नामांकन पत्र दाखिल हुआ। सपा समर्थित उम्मीदवार संजीव सक्सेना ने एक सेट नामांकनपत्र दाखिल किया। वहीं नगर निगम पार्षद, नगर पालिका और पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य पद के लिए 471 नामांकन पर्चे दाखिल हुए। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार अब तक सभी पदों के लिए 911 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद सपा उम्मीदवार संजीव सक्सेना, प्रस्तावक और समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पहुंचे। उनके साथ समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद उन्होंने अपनी जीत पक्की बताई। दूसरी ओर, मेयर पद के लिए शुक्रवार को 11 और नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पार्षद के लिए 91 पर्चे बिके। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 24, सदस्य के 62, नगर पंचायत अध्यक्ष 34 और सदस्य के लिए 92 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। बरेली कॉलेज के विद्यार्थियों को स्वीमिंग पूल के गेट से कॉलेज में प्रवेश दिया गया।
मेयर पद के लिए भाजपा नेता से खरीदा पर्चा
मेयर पद के लिए आशुतोष सिटी के रहने वाले शानू अली ने यूसुफ खां, केसर जहां के पक्ष में, जोगी नवादा के मोहम्मद सरताज अली ने, सुरेश शर्मा नगर के नीरज कुमार पांडेय, आकाश पुरम के संजीव कुमार सक्सेना ने तीन, अंतरिक्ष कुमार सक्सेना ने पासपोर्ट आॉफिस के पास रहने वाले सागर सक्सेना, राजीव कुमार सिंह ने रोहिली टीला के ताबिश इब्राहिम के पक्ष में, देवेंद्र जोशी ने भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. कुल मोहन अरोड़ा के पक्ष में दो नामांकन पत्र खरीदे हैं। भाजपा ने अभी अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
निरीक्षण कर परखी नामांकन प्रक्रिया की व्यवस्था
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कलक्ट्रेट और बरेली कॉलेज में चल रही नामांकन प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया। आरओ, एआरओ को शिथिलता न बरतने की हिदायत दी। नामांकनपत्रों, नामांकन के बारे में जानकारी ली। उम्मीदवारों को सही स्थितियों की जानकारी देने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
UP Nikay Chunav 2023: मुस्लिम-दलित गठजोड़ की राह पर बसपा, बरेली में मोहम्मद युसूफ को बनाया मेयर प्रत्याशी
नगर निकाय मेयर/अध्यक्ष पार्षद/सदस्य
नगर निगम
नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां 01 61
नगर पंचायत रिठौरा 03 17
नगर पंचायत धौराटांडा 00 25
नगर पालिका फरीदपुर 01 19
नगर पंचायत फरीदपुर 02 16
नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी 00 00
नगर पालिका बहेड़ी 03 48
नगर पंचायत शेरगढ़ 01 31
नगर पंचायत देवरनिया 03 50
नगर पंचायत रिछा 02 02
नगर पंचायत मीरगंज 06 11
नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी 01 14
नगर पंचायत शाही 02 02
नगर पंचायत शीशगढ़ 00 00
नगर पालिका नवाबगंज 02 31
नगर पंचायत सेंथल 05 12
नगर पालिका आंवला 00 41
नगर पंचायत सिरौली 02 16
नगर पंचायत विशारतगंज 01 19