फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BSP declared Mohammad Yusuf as candidate from Bareilly mayor seat in up nikay chunav

UP Nikay Chunav 2023: मुस्लिम-दलित गठजोड़ की राह पर बसपा, बरेली में मोहम्मद युसूफ को बनाया मेयर प्रत्याशी

Sat, 22 Apr 2023 07:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Apr 2023 07:33 AM IST
सार

UP Nagar Nikay Chunav News: बसपा ने सोशल इंजीनियरिंग के पुराने फार्मूले के सहारे निकाय चुनाव में उतरने की तैयारी की है। इसी तर्ज पर बरेली मेयर सीट के लिए मोहम्मद युसूफ को प्रत्याशी बनाया गया है।  

विज्ञापन
BSP declared Mohammad Yusuf as candidate from Bareilly mayor seat in up nikay chunav
बसपा प्रत्याशी मोहम्मद युसूफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को मोहम्मद यूसुफ को प्रत्याशी घोषित कर दिया। गिरीश चंद्र जाटव को बरेली और मुरादाबाद मंडल का निकाय चुनाव प्रभारी बनाया है। बसपा मुस्लिम-दलित गठजोड़ के सहारे दूसरी पार्टियों को टक्कर देने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि जिले की चार नगर पालिका और 15 नगर पंचायतों में करीब सात से आठ सीटों पर बसपा मुस्लिम प्रत्याशियों पर ही दांव लगाएगी।

विज्ञापन


वर्ष 2007 में बसपा की सरकार सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर बनी थी। अब एक बार फिर उसी गठजोड़ के सहारे पार्टी निकाय चुनाव में उतरकर लोकसभा की तैयारियां पुख्ता करने में जुटी है। मेयर पद पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारकर स्थानीय स्तर पर मुस्लिम-दलित गठजोड़ का संदेश देना चाहती है। पिछले कुछ वर्षों में बसपा से मुस्लिम मतदाता छिटक गए हैं। इधर दलित मतों का झुकाव भी भाजपा की ओर हुआ है। 

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले बसपा का प्रयोग 

पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर इसका असर साफ दिखाई दे चुका है। बसपा नेताओं का मानना है कि मुस्लिमों को फिर एक बार बसपा में लाना होगा और मुस्लिम-दलित गठजोड़ से पार्टी मजबूत बनेंग। दरअसल इसे लोकसभा चुनाव से पहले एक प्रयोग भी माना जा रहा है। पार्टी का मानना है कि यदि निकाय चुनाव में यह प्रयोग सफल रहा तो लोकसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में इसे लागू किया जाएगा।

Pilibhit News: नसरीन को मिला टिकट तो सपा में मचा घमासान; पार्टी नेता ने लिखा- मैं हिंदू, भोलेनाथ मेरे इष्ट...

बसपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि पार्टी पहले ही तय कर चुकी थी कि प्रत्याशी मुस्लिम ही होगा। बस नाम की घोषणा बाकी थी। पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। बता दें कि मेयर सीट के लिए सपा ने संजीव सक्सेना और कांग्रेस ने डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने अभी अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि भाजपा जल्द प्रत्याशी घोषित कर सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed